Movie prime

1 फरवरी से 15 फरवरी तक देशभर में चलेगा 15 दिन का प्रचार अभियान, बजट की खासियतों को हाइलाइट किया जाएगा सोशल प्लेटफार्म पर

New Delhi: 2 फरवरी से 10 फरवरी तक चरणबद्ध प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए बजट के अहम मुद्दों को लगातार लोगों तक भाजपा के नेताओं द्वारा इन विशेषताओं को पहुंचाया जाएगा. पार्टी विभिन्न वर्गों जैसे छात्र, युवा, पेशेवर, किसान, महिलाएं, लघु-मध्यम उद्यमी, व्यापारी, मजदूर और कारीगरों के साथ सीधी बातचीत करेगी...
 
UNION BUDGET 2026

New Delhi: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण एक फरवरी को 2026-27 का आम बजट पेश करेंगी. बजट में जो भी घोषणाएं होंगी, उसे जनता के बीच ले जाने के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने व्यापक प्रचार अभियान की योजना तैयार कर ली है. ऐसा करके भाजपा बजट की घोषणाओं और नीतियों को देश के कोने-कोने तक पहुंचाएगी.

आम बजट में डीप टेक फंड का ऐलान, इंश्योरेंस सेक्टर में 100 फीसदी FDI - Nirmala  Sitharaman Budget 2025 Highlights Income Tax Slab Growth ntc - AajTak

बजट सत्र की शुरुआत में ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों का ध्यान इस तरफ दिलाया था कि देश में पहली बार ऐसा हो रहा है जब एक महिला वित्त मंत्री लगातार 9वीं बार देश का बजट संसद में रखने जा रहीं है. इसी बात को गंभीरता से लेते हुए भाजपा ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की तरफ से पेश किए जाने वाले बजट को इस बार गांव गांव और चौपाल चौपाल तक पहुंचने का बीड़ा उठाया है.

इसके लिए भाजपा ने पार्टी के अंदर नेताओं की एक स्पेशल टीम भी बना दी है. यह अभियान केंद्रीय बजट की मुख्य विशेषताओं को देशभर के लोगों तक पहुंचाने के लिए एक व्यापक प्रचार अभियान शुरू करेगी, जो पूरे भारत में 1 फरवरी से 15 फरवरी तक, यानी दो सप्ताह के लिए चलाया जाएगा.

बता दें कि, लगातार 9वीं बार देश में एक महिला वित्त वित्त मंत्री की ओर से पेश किए जा रहे केंद्रीय बजट को और बजट की खास बातों को, साथ ही इसमें मिलने वाली सुविधाओं या विशेषताओं को देश के सूदूर इलाकों तक और चप्पे चप्पे तक इसकी जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने के लिए भाजपा ने तैयारी कर ली है.

इसके लिए भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री विशेष पॉडकास्ट के माध्यम से बजट की प्रमुख उपलब्धियों और खास बातों को जनता के सामने रखेंगे. साथ ही, विभिन्न प्रमुख समाचार पत्रों में केंद्रीय मंत्रियों और मुख्यमंत्रियों के संपादकीय लेख प्रकाशित किए जाएंगे. इसके अलावा देश के अलग-अलग हिस्सों में चौपाल शैली की बैठकें, खुली चर्चाएं और सभाएं आयोजित की जाएंगी, ताकि बजट को लेकर व्यापक जन-बहस हो सके. बीजेपी नेताओं का कहना है कि रविवार को पेश होने वाला यह बजट कोई आम बजट नहीं है, बल्कि 2047 तक विकसित भारत बनाने का एक महत्वपूर्ण रोडमैप और मार्गदर्शक दस्तावेज है.

आपको बता दे कि 2 फरवरी से 10 फरवरी तक चरणबद्ध प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए बजट के अहम मुद्दों को लगातार लोगों तक भाजपा के नेताओं द्वारा इन विशेषताओं को पहुंचाया जाएगा. पार्टी विभिन्न वर्गों जैसे छात्र, युवा, पेशेवर, किसान, महिलाएं, लघु-मध्यम उद्यमी, व्यापारी, मजदूर और कारीगरों के साथ सीधी बातचीत करेगी.

सोशल मीडिया पर भी बजट पर परिचर्चाएं की जाएंगी. इसके तहत इसे अभियान का रूप दिया जाएगा, जिसमें बजट की खासियतों को प्रमुखता से हाइलाइट किया जाएगा. इसके अलावा, बीजेपी के नेता विभिन्न इन्फ्लुएंसर्स के साथ मिलकर भी छोटी-छोटी वीडियो रील्स बनाकर जनता तक संदेश पहुंचाएंगे.

कुल मिलाकर ये कहा जा सकता है कि सरकार बजट की विशेषताओं को देश की अंतिम पंक्ति तक भी पहुंचाने के लिए कमर कस चुकी है. जिससे ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि, सरकार बजट में जरूर कुछ विशेष सुविधाएं प्रदान कर सकती है. इस विषय में पार्टी के एक राष्ट्रीय प्रवक्ता से पूछे जाने पर नाम ना लेने की शर्त पर उन्होंने कहा कि जब से केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार आई है, तब से ही बजट में आम लोगों को सुविधाएं दी जा रहीं है.

उन्होंने कहा कि खासतौर पर यदि पिछले वित्तीय वर्ष के बजट को देखें तो उसमें मध्यम वर्ग का भी खास ध्यान रखा गया था. इसलिए इस बार भी जनता को काफी उम्मीद हैं. उन्होंने कहा कि, इस उम्मीद पर हमारे प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री खरे उतरेंगे, ऐसा उन्हें विश्वास है. उन्होंने कहा कि पार्टी कि ये टीम आगे की रणनीति तैयार कर रही है.