संविधान दिवस पर PM मोदी का बड़ा संदेश! बाबासाहेब अंबेडकर को किया नमन, अमित शाह का भी कार्यक्रम
PM Modi: देशभर में आज 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाया जा रहा है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को शुभकामनाएं दीं और भारतीय संविधान के निर्माताओं को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि संविधान निर्माताओं की शिक्षाएं विकसित भारत के निर्माण में देश का मार्गदर्शन करती रहेंगी।
![]()
प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपने संदेश में बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर और संविधान सभा के सभी सदस्यों को नमन किया। उन्होंने भारतीय संविधान को लोकतंत्र की अनमोल धरोहर बताते हुए कहा कि यह विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने की प्रेरणा देता रहेगा।
26 नवंबर को ही क्यों मनाया जाता है संविधान दिवस?
26 नवंबर 1949 को संविधान सभा ने भारतीय संविधान को औपचारिक रूप से अंगीकृत किया था। इसके बाद 26 जनवरी 1950 को संविधान लागू हुआ और भारत गणराज्य बना। भारत सरकार ने 19 नवंबर 2015 को अधिसूचना जारी कर हर साल 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाने की घोषणा की थी।
अमित शाह करेंगे संविधान गौरव दिवस कार्यक्रम को संबोधित
संविधान दिवस के मौके पर देशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। बीजेपी इस दिन को संविधान गौरव दिवस के रूप में मना रही है। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह नई दिल्ली स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी सिविक सेंटर में दोपहर 3:30 बजे आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।







