Movie prime

सोलर रेडिएशन से A320 सिस्टम प्रभावित, Air India और Indigo ने जारी की एडवाइजरी

 
सोलर रेडिएशन से A320 सिस्टम प्रभावित, Air India और Indigo ने जारी की एडवाइजरी

Patna Desk: देश-दुनिया में हवाई सफर करने वाले यात्रियों को अगले कुछ दिनों में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। यूरोप की विमान निर्माता कंपनी एयरबस ने अपने लोकप्रिय A320 विमान बेड़े के लिए तुरंत तकनीकी अपडेट लागू करने का निर्देश दिया है। यह निर्देश सीधे तौर पर भारत की एअर इंडिया और इंडिगो जैसी बड़ी एयरलाइंस को प्रभावित करेगा, जिनके पास A320 विमान बड़ी संख्या में मौजूद हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, दुनियाभर में 6,000 से अधिक A320 विमानों को सॉफ्टवेयर अपग्रेड की जरूरत पड़ सकती है। कई देशों ने इन निर्देशों का पालन शुरू भी कर दिया है। जापान की ANA एयरलाइंस ने तो 65 फ्लाइट्स तक रद कर दी हैं।

क्यों जारी की गई यह एडवाइजरी?

एयरबस विशेषज्ञों के अनुसार, कुछ A320 विमान उड़ान के दौरान तेज़ सोलर रेडिएशन (सौर विकिरण) से प्रभावित हो रहे हैं। इसके कारण
    •    विमान के कंप्यूटर सिस्टम
    •    सेंसर्स
    •    और डेटा ट्रांसमिशन

पर असामान्य दबाव पड़ रहा है। यही वजह है कि एयरबस ने सॉफ्टवेयर व हार्डवेयर अपडेट को अनिवार्य कर दिया है, ताकि उड़ान संचालन सुरक्षित बना रहे।

एअर इंडिया ने यात्रियों को क्या कहा?

एअर इंडिया ने एक्स (X) पर पोस्ट जारी कर बताया कि, “एयरबस के नए दिशा-निर्देशों के चलते हमारे A320 विमानों में जरूरी अपडेट किए जाएंगे। इस प्रक्रिया के दौरान कुछ उड़ानों में देरी हो सकती है और यात्रा का समय भी बढ़ सकता है।”

Air India

एयरलाइन ने यात्रियों से आग्रह किया कि वे एयरपोर्ट जाने से पहले अपनी फ्लाइट की स्थिति जरूर जांच लें। फ्लाइट स्टेटस चेक करने के लिए लिंक और हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं:
    •    Flight Status: Air India की आधिकारिक वेबसाइट
    •    हेल्पलाइन: 011-6969329333, 011-69329999

इंडिगो की प्रतिक्रिया

इंडिगो ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। एयरबस द्वारा जारी तकनीकी प्रोटोकॉल के तहत कंपनी अपने A320 विमान बेड़े में आवश्यक अपडेट कर रही है।
इस दौरान:
    •    कुछ उड़ानों के समय बदले जा सकते हैं
    •    दोबारा बुकिंग और जानकारी के लिए टीमें हर समय उपलब्ध रहेंगी

Indigo

कितनी उड़ानें होंगी प्रभावित?

हालांकि एयरलाइंस लगातार कोशिश कर रही हैं कि यात्रियों को कम से कम असुविधा हो, लेकिन प्रभाव बड़ा होने वाला है:
    •    भारत में लगभग 200–250 उड़ानें प्रभावित होने की आशंका
    •    कुछ फ्लाइट देरी से चलेंगी
    •    कुछ को रद्द भी किया जा सकता है
    •    जापान में ANA एयरलाइंस पहले ही 65 फ्लाइट्स रद कर चुकी है

क्या करें यात्री?
    •    यात्रा से पहले फ्लाइट का स्टेटस जरूर चेक करें
    •    एयरलाइन से आने वाले मैसेज/कॉल पर ध्यान दें
    •    यदि यात्रा अत्यंत आवश्यक नहीं है, तो तारीख बदलने पर भी विचार करें

एयरबस की यह एडवाइजरी वैश्विक विमानन सुरक्षा को ध्यान में रखकर जारी की गई है। हालांकि अगले कुछ दिनों तक उड़ानों में अनिश्चितता जारी रहने की संभावना है।