Newshaat_Logo

अभिषेक बनर्जी को कोर्ट से राहत नहीं, सुनवाई टली

Kolkata: 24 जून को भी न्यायमूर्ति सौगत भट्टाचार्य की पीठ ने स्पष्ट रूप से कहा था कि त्वरित सुनवाई देने का कोई कारण नहीं है और यह भी कहा कि मामले की सुनवाई सामान्य प्रक्रिया के तहत होगी. लेकिन उनके अधिवक्ता ने सोमवार को एक बार फिर तत्काल सुनवाई की मांग की, जो खारिज हो गयी.
 
WEST BENGAL

Kolkata: तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी को एक बार फिर कानूनी मोर्चे पर झटका लगा है. कलकत्ता हाई कोर्ट ने उनकी याचिका पर तत्काल सुनवाई करने से इनकार कर दिया है. कोर्ट के इस फैसले के बाद अभिषेक बनर्जी को फिलहाल कोई त्वरित राहत नहीं मिल पाई है.

सुबह 11 बजे ईडी दफ्तर पहुंचे अभिषेक बनर्जी, रात 10 बजे निकले बाहर, इस मामले  में 11 घंटे तक हुई पूछताछ - tmc leader abhishek banerjee questioned for 11  hours in school

अभिषेक बनर्जी की ओर से मामले में जल्द सुनवाई की मांग की गई थी, लेकिन हाई कोर्ट ने स्पष्ट किया कि याचिका को सामान्य प्रक्रिया के तहत ही सूचीबद्ध किया जाएगा. अदालत के रुख से साफ है कि इस मामले में तत्काल हस्तक्षेप की जरूरत नहीं समझी गई.

हाइकोर्ट ने आंखों के इलाज के लिए विदेश यात्रा की अनुमति संबंधी उनकी याचिका पर तत्काल सुनवाई की मांग दूसरी बार भी खारिज कर दी. कोर्ट ने स्पष्ट किया कि मामले की सुनवाई तय कॉज लिस्ट के अनुसार ही होगी. 

Calcutta High Court Rejects Abhishek Banerjee Fast Track Hearing Plea  Foreign Travel - अभिषेक बनर्जी को कलकत्ता हाई कोर्ट से बड़ा झटका! विदेश  यात्रा की अर्जी पर तुरंत सुनवाई से ...

सोमवार को अभिषेक के वकील ने मामले की त्वरित सुनवाई के लिए न्यायमूर्ति सौगत भट्टाचार्य की एकल पीठ के समक्ष पुनः याचिका दायर की. हालांकि, न्यायमूर्ति भट्टाचार्य ने याचिका को फिर से खारिज कर दिया और स्पष्ट रूप से कहा कि मामले की सुनवाई निर्धारित समय सारणी के अनुसार ही होगी. हाईकोर्ट ने कहा कि वह इस मामले की सुनवाई पहले से निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, जुलाई में ही होगी.

Abhishek Banerjee Latest News,साढ़े पांच घंटे की पूछताछ के बाद फिर अभिषेक  बनर्जी को CID बंगाल ने भेजा समन, जानें क्यों पड़ी जरूरत - west bengal mlas  signature forgery case tmc mp

पहले भी याचिका हो चुकी है खारिज

इससे पहले 24 जून को भी न्यायमूर्ति सौगत भट्टाचार्य की पीठ ने स्पष्ट रूप से कहा था कि त्वरित सुनवाई देने का कोई कारण नहीं है और यह भी कहा कि मामले की सुनवाई सामान्य प्रक्रिया के तहत होगी. लेकिन उनके अधिवक्ता ने सोमवार को एक बार फिर तत्काल सुनवाई की मांग की, जो खारिज हो गयी.

गौरतलब है कि 23 जून को अभिषेक बनर्जी ने कलकत्ता हाइकोर्ट के न्यायाधीश सौगत भट्टाचार्य की सिंगल जज बेंच में आंखों के इलाज के लिए विदेश जाने की अनुमति मांगने वाली एक याचिका दायर की थी. सात दिनों के लिए विदेश यात्रा की अनुमति मांगने वाली याचिका के साथ-साथ तत्काल सुनवाई की भी मांग की गयी थी.

10 वर्ष पहले हादसे में लगी थी चोट

अक्तूबर 2016 में मुर्शिदाबाद जिले में एक पार्टी कार्यक्रम से कोलकाता लौटते समय राष्ट्रीय राजमार्ग पर अभिषेक बनर्जी एक दुर्घटना का शिकार हो गये. इस दुर्घटना में उनकी आंख में गंभीर चोटें आईं. उन्होंने पहले देश के कई अस्पतालों में इलाज कराया और बाद में विदेश में इलाज करवाया. उनकी आंख का कई बार ऑपरेशन भी हुआ है और इसकी नियमित जांच के लिए वह विदेश यात्रा पर जाते हैं.