Movie prime

झारखंड के बाद इन दो जिला न्यायलयों को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप...

Chhattisgarh: धमकी मिलने के बाद एहतियातन कोर्ट परिसर से सभी मजिस्ट्रेटों को सुरक्षित सर्किट हाउस पहुंचाया गया. वहीं अधिवक्ताओं और अन्य लोगों को भी न्यायालय परिसर से बाहर निकाल दिया गया. पुलिस ने पूरे क्षेत्र को घेरकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है.
 
BOMB THREAT

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के बालोद/बेमेतरा में न्यायालय परिसरों को बम से उड़ाने की धमकियों का सिलसिला जारी है. इसी कड़ी में मंगलवार को बालोद कोर्ट और बेमेतरा जिला न्यायालय परिसर को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली, जिसके बाद दोनों जगहों पर हड़कंप मच गया. बताया जा रहा है कि यह धमकी ईमेल के जरिए भेजी गई है. सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन अलर्ट हो गए और कोर्ट परिसरों की सुरक्षा बढ़ा दी गई.

मजिस्ट्रेटों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया

धमकी मिलने के बाद एहतियातन कोर्ट परिसर से सभी मजिस्ट्रेटों को सुरक्षित सर्किट हाउस पहुंचाया गया. वहीं अधिवक्ताओं और अन्य लोगों को भी न्यायालय परिसर से बाहर निकाल दिया गया. पुलिस ने पूरे क्षेत्र को घेरकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है.

बम स्क्वॉड और पुलिस की जांच जारी

मामले की गंभीरता को देखते हुए बम स्क्वॉड और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और कोर्ट परिसर की सघन जांच शुरू कर दी गई. पुलिस आसपास के इलाकों में भी तलाशी अभियान चला रही है ताकि किसी भी संभावित खतरे को टाला जा सके.

पहले भी मिल चुकी हैं धमकियां

गौरतलब है कि 25 फरवरी को छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली थी, जिसके बाद हाईकोर्ट परिसर में सुरक्षा कड़ी कर दी गई थी. इससे पहले भी राजनांदगांव, जांजगीर-चांपा और जगदलपुर के न्यायालयों को इसी तरह की धमकियां मिल चुकी हैं. हालांकि बाद की जांच में ये धमकियां अफवाह साबित हुई थीं. फिलहाल पुलिस ईमेल के स्रोत का पता लगाने में जुटी है और पूरे मामले की जांच की जा रही है.