Movie prime

बिहार में प्रचंण्ड हार के बाद कांग्रेस का बड़ा ऐलान...वोट चोरी और SIR पर केंद्र सरकार को घेरने उतरेगी कांग्रेस, 14 दिसंबर को दिल्ली में बड़ी रैली

National Desk: कांग्रेस ने साफ कहा है कि वह शीतकालीन सत्र के दौरान भी SIR और वोट चोरी के मुद्दे पर मोदी सरकार को घेरने की रणनीति अपनाएगी. यह निर्णय उस बैठक के बाद लिया गया जिसमें बिहार चुनाव में मिली हार और वोट चोरी के आरोपों पर विचार करने के लिए 12 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष, विधायक दल के नेता और सचिव शामिल हुए थे.
 
CONGRESS

National Desk: कांग्रेस ने वोट चोरी और 12 राज्यों में लागू किए जा रहे SIR के विरोध में 14 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में शक्ति-प्रदर्शन की तैयारी कर ली है। पार्टी इस दिन एक बड़ी रैली आयोजित करेगी, जिसमें राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, प्रियंका गांधी व अन्य शीर्ष नेता शामिल होंगे. पार्टी सूत्रों का कहना है कि सोनिया गांधी की उपस्थिति को लेकर भी चर्चा जारी है. पार्टी ने बताया कि SIR और कथित वोट चोरी के खिलाफ देशभर में चलाए गए सिग्नेचर कैम्पेन के दस्तावेज रैली में सामने रखे जाएंगे। रैली खत्म होने के बाद ये कागजात राष्ट्रपति को सौंपे जाएंगे. गौरतलब है कि संसद का शीतकालीन सत्र 1 दिसंबर से 19 दिसंबर तक चलेगा, और इसी दौरान कांग्रेस अपनी विरोध रैली करने जा रही है.

लोकतंत्र बचाओ मशाल मार्च', 'वोट चोरी' के दावों पर कांग्रेस का आंदोलन, 14  अगस्त को निकालेगी महारैली - Congress Launches Nationwide Campaign on Rahul  Gandhis Vote Theft Claims

कांग्रेस ने साफ कहा है कि वह शीतकालीन सत्र के दौरान भी SIR और वोट चोरी के मुद्दे पर मोदी सरकार को घेरने की रणनीति अपनाएगी. यह निर्णय उस बैठक के बाद लिया गया जिसमें बिहार चुनाव में मिली हार और वोट चोरी के आरोपों पर विचार करने के लिए 12 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष, विधायक दल के नेता और सचिव शामिल हुए थे. बैठक में यह तय हुआ कि दिसंबर में कांग्रेस SIR के खिलाफ राष्ट्रव्यापी संदेश देने के लिए एक बड़ी रैली करेगी और सरकार और चुनाव आयोग को कठघरे में खड़ा करेगी. 

पार्टी मुख्यालय ‘इंदिरा भवन’ में खरगे ने उन 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के प्रभारियों, राज्य इकाई प्रमुखों, कांग्रेस विधायक दल के नेताओं और सचिवों के साथ समीक्षा बैठक की, जहां मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की कवायद जारी है. इस बैठक में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) प्रभारियों, प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रमुखों के साथ साथ कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) के नेता तथा सचिव भी शामिल हुए.

BJP के इशारे पर चल रहा चुनाव आयोग? 'वोट चोरी' पर कांग्रेस का नया कदम, दिसंबर  में होगा हल्ला बोल | Navbharat Live

खरगे ने कहा, ‘‘हमारा दृढ़ विश्वास है कि भाजपा वोट चोरी के लिए एसआईआर प्रक्रिया को हथियार बनाने का प्रयास कर रही है. यदि निर्वाचन आयोग इसे नजरअंदाज करता है, तो वह विफलता सिर्फ प्रशासनिक नहीं है। वह संलिप्तता है.’’ उन्होंने कहा, ‘‘इसलिए हमारे कार्यकर्ता, बीएलओ और जिला/शहर/ब्लॉक अध्यक्ष लगातार सतर्क रहेंगे. हम वास्तविक मतदाताओं को हटाने या फर्जी मतदाताओं को शामिल करने के हर प्रयास का पर्दाफाश करेंगे, चाहे वह कितना भी सूक्ष्म क्यों न हो.’’ खरगे ने इस बात पर जोर दिया कि कांग्रेस पार्टी संस्थानों के पक्षपातपूर्ण दुरुपयोग से लोकतांत्रिक सुरक्षा उपायों को नष्ट नहीं होने देगी.