Newshaat_Logo

बंगाल में नई सरकार के बाद बदली दुर्गा पूजा की तस्वीर, समितियां और तैयारियां दोनों चर्चा में

Kolkata: राज्य के विभिन्न जिलों में पूजा पंडालों के निर्माण, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारियां तेज कर दी गई हैं. प्रशासन की ओर से भी पूजा समितियों के साथ समन्वय बनाकर शांतिपूर्ण और व्यवस्थित आयोजन सुनिश्चित करने की कवायद जारी है.
 
KOLKATA

Kolkata: पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद इस साल होने वाली दुर्गा पूजा की तैयारियों का स्वरूप भी बदलता नजर आ रहा है. नई प्रशासनिक व्यवस्था के बीच कई पूजा समितियों का पुनर्गठन किया गया है, जबकि कई स्थानों पर नए आयोजकों ने जिम्मेदारी संभाल ली है. इसके चलते राज्यभर में दुर्गा पूजा की तैयारियां नए उत्साह और अलग व्यवस्था के साथ आगे बढ़ रही हैं.

Bhagalpur News: दुर्गा पूजा को लेकर प्रशासन सख्त, हर जगह पुलिस की तैनाती;  डीजे बजाने व शराब पीकर तमाशा करने वालों को होगी जेल - Bhagalpur News Durga  Puja 2023 ...

राज्य के विभिन्न जिलों में पूजा पंडालों के निर्माण, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारियां तेज कर दी गई हैं. प्रशासन की ओर से भी पूजा समितियों के साथ समन्वय बनाकर शांतिपूर्ण और व्यवस्थित आयोजन सुनिश्चित करने की कवायद जारी है.

इसके बाद कोलकाता की प्रमुख दुर्गा पूजा समितियों के नेतृत्व में भी बदलाव हुआ है. टीएमसी से जुड़े कई कद्दावर नेताओं की जगह बीजेपी के विधायकों और मंत्रियों ने पूजा समितियों की कमान संभाल ली है. दुर्गा पूजा 16 से 21 अक्टूबर तक होगी. ‘खूंटी पूजा’ के साथ ही दुर्गा पूजा के लिए पंडाल के निर्माण और कलाकृतियों की तैयारियां युद्ध स्तर पर शुरू हो गयी है.

कोलकाता की जिन प्रमुख पूजा समितियों के प्रमुख बदले हैं, उनमें सुरुचि संघ, श्रीभूमि स्पोर्टिंग क्लब और केंदुआ शांति संघ (पाटुली) शामिल हैं.

  • सुरुचि संघ : पहले तृणमूल के पूर्व मंत्री अरूप विश्वास का यहां वर्चस्व था. अब बीजेपी विधायक सौरभ सिकदर ने संगठन में उनकी जगह ले ली है.
  • श्रीभूमि स्पोर्टिंग क्लब : राज्य के पूर्व मंत्री सुजीत बोस से जुड़े इस क्लब से अब राज्य के स्वास्थ्य मंत्री शारद्वत मुखर्जी जुड़ चुके हैं.
  • केंदुआ शांति संघ (पटुली) : पूर्व टीएमसी पार्षद बप्पादित्य दासगुप्ता की जगह बीजेपी विधायक सरबरी मुखर्जी को मुख्य संरक्षक बनाया गया है.
  • बारानगर लोलैंड सार्वजनिन पूजा समिति : पूर्व टीएमसी नेता प्रदीप नारायण बोस की जगह अब बीजेपी विधायक सजल घोष इस पूजा समिति का नेतृत्व कर रहे हैं.

 

जेल में बंद पूर्व टीएमसी पार्षद सुशांत घोष से जुड़े राजडांगा नबोदय संघ ने इस साल राजनीति से दूर रहने का फैसला किया है. केवल क्लब सदस्यों के साथ पूजा का आयोजन करने का फैसला हुआ है. इसका ध्येय वाक्य ‘शोधन’ (सुधार) रखा गया है.

राजनीतिक प्रभाव बनाम जन-पहल

कई समितियों में बीजेपी नेताओं को संरक्षक और पदाधिकारी बनाया गया है, लेकिन पार्टी संगठन ने संतुलित रुख अपनाया है. प्रदेश अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य ने कहा है कि वे किसी भी दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष नहीं बनेंगे. उनका मानना है कि दुर्गा पूजा आम जनता की अपनी पहल होनी चाहिए, न कि राजनीतिक प्रभाव दिखाने का जरिया. हालांकि, वे कॉलेज स्क्वायर की पारंपरिक ‘खूंटी पूजा’ में शामिल हुए. मोहम्मद अली पार्क की ‘खूंटी पूजा’ में मंत्री तापस रॉय विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए.

आयोजकों ने साफ कर दिया है कि राज्य में सरकार और समितियों में नेतृत्व बदलने के बावजूद पूजा के बजट, थीम या भव्यता पर कोई असर नहीं पड़ेगा. संतोषपुर लेक पल्ली समिति से जुड़े सोमनाथ दास ने बताया कि यहां पूजा का बजट लगभग 1 करोड़ रुपए है. जादवपुर के स्थानीय बीजेपी विधायक अब इस समिति से जुड़े हैं. समिति न तो अपने उत्सव का दायरा कम कर रहा है, न अपनी सांस्कृतिक परंपराओं से कोई समझौता कर रहा है.