Newshaat_Logo

टेक-ऑफ के बाद बड़ा हादसा: जोरहाट एयरबेस पर एयरफोर्स का विमान गिरा

Assam: भारतीय वायु सेना के अनुसार यह दुर्घटना तब हुई जब एएन-32 जोरहाट एयरक्राफ्ट एयरफील्ड पर उतरने की कोशिश कर रहा था. को-पायलट बच गये हैं और उनका इलाज चल रहा है. क्रैश का कारण पता लगाने के लिए इंडियन एयर फ़ोर्स ने कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी का आदेश दिया है.
 
ASSAM

Assam: आज सुबह असम के जोरहाट वायुसेना बेस पर एक बड़ा हादसा हुआ, जिसमें भारतीय वायु सेना के एक लड़ाकू विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से कम से कम 5 जवान शहीद हो गए. यह घटना स्थानीय समयानुसार सुबह करीब 9:15 बजे हुई, जब विमान अभ्यास उड़ान के दौरान कंट्रोल को खो बैठा और एयरबेस के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया.

INDIAN AIR FORCE AIRCRAFT CRASH

भारतीय वायु सेना के अनुसार यह दुर्घटना तब हुई जब एएन-32 जोरहाट एयरक्राफ्ट एयरफील्ड पर उतरने की कोशिश कर रहा था. को-पायलट बच गये हैं और उनका इलाज चल रहा है. क्रैश का कारण पता लगाने के लिए इंडियन एयर फ़ोर्स ने कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी का आदेश दिया है.

अधिकारियों ने बताया, 'इंडियन एयर फोर्स (IAF) का एक ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट शनिवार सुबह असम के जोरहाट में एयर फ़ोर्स स्टेशन के पास क्रैश हो गया, एयरक्राफ्ट की पहचान एएन-32 के तौर पर हुई है जो एयरबेस पर लैंड करते समय क्रैश हो गया.

Indian Air Force transport aircraft CRASH Jorhat Air Force station in Assam

अधिकारियों ने बताया कि एयरबेस पर AN-32 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट के एक्सीडेंट के बाद एक्सीडेंट वाली जगह पर आग बुझाने का काम किया गया. इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीमों को मौके पर तैनात कर दिया गया. रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया. इंडियन एयर फोर्स ने बताया कि हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई. क्रैश के बाद जोरहाट बेस पर उस पल को कैप्चर करते हुए फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया. क्रैश साइट से धुआं भी उठता देखा गया.

भारतीय वायु सेना (IAF) ने अपने जवानों के खोने पर गहरा दुख जताया है. इसके साथ ही उनके नाम भी जारी किए हैं. शहीद हुए पांच जवानों में स्क्वाड्रन लीडर प्रशांत सिंह, फ्लाइट लेफ्टिनेंट शुभम कुमार, सार्जेंट जितेंद्र शर्मा, अग्निवीरवायु खेमाराम कुमावत और अग्निवीरवायु दानिश आलम शामिल हैं.

इंडियन एयर फोर्स ने कहा, 'आज जोरहाट में लैंडिंग के समय वायु सेना का एएन-32 एयरक्राफ्ट का एक्सीडेंट हो गया. एक्सीडेंट का कारण पता लगाने के लिए कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी का आदेश दे दिया गया.'

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने हादसे दुख जताया

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट किया, 'असम के जोरहाट विमान हादसे में पांच एयर वॉरियर्स के खोने से बहुत दुख हुआ. वायु सेना कर्मियों ने ड्यूटी करते हुए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया. देश के लिए उनकी हिम्मत और सेवा को हमेशा गर्व और आभार के साथ याद किया जाएगा. दुखी परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं. दुख की इस घड़ी में देश उनके साथ मजबूती से खड़ा है.'

Indian Air Force transport aircraft CRASH Jorhat Air Force station in Assam

एंटोनोव AN-32 रूस में बना ट्विन-इंजन टैक्टिकल लाइट मिलिट्री ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट है. इसे यूक्रेन में एंटोनोव डिजाइन ब्यूरो ने डिजाइन किया है. खास तौर पर वायु सेना की जरूरतों को पूरा करने के लिए डेवलप किया गया यह एयरक्राफ्ट पुराने एएन-26 मॉडल से लिया गया है, लेकिन इसमें विंग्स के ऊपर काफी ज्यादा पावरफुल इंजन लगे हैं.

यह यूनिक डिजाइन इसे बहुत ज़्यादा ट्रॉपिकल और ज़्यादा ऊंचाई वाले पहाड़ी माहौल में बहुत अच्छा परफॉर्म करने में मदद करता है. शनिवार की घटना किस वजह से हुई, यह अभी तक साफ नहीं है, लेकिन आज सुबह जोरहाट में मौसम काफी खराब था, इसलिए यह देखना बाकी है कि इसका क्रैश से कोई लेना-देना था या नहीं.

जून 2019 में अरुणाचल प्रदेश के मेचुका के लिए जोरहाट एयर फोर्स स्टेशन से उड़ान भरने के बाद 13 लोगों को ले जा रहा वायुसेना का एक विमान एएन-32 लापता हो गया था. एक बड़े सर्च ऑपरेशन के बाद मलबा अरुणाचल प्रदेश के पहाड़ी इलाके में मिला. उसमें सवार सभी 13 लोगों को मृत घोषित कर दिया गया.

जुलाई 2016 में एक और एएन-32 विमान बंगाल की खाड़ी के ऊपर गायब हो गया, जब वह चेन्नई से पोर्ट ब्लेयर जा रहा था और उसमें 29 लोग सवार थे. भारत के सबसे बड़े सर्च ऑपरेशन में से एक के बावजूद, विमान का कई सालों तक पता नहीं चल सका, और उसमें सवार सभी लोगों को मृत मान लिया गया. विमान से जुड़े मलबे की पहचान आखिरकार 2024 में हुई.