Newshaat_Logo

JEE Advanced 2026 में एलन दिल्ली का जलवा, दर्श सिक्का बने दिल्ली-एनसीआर टॉपर

 
JEE Advanced 2026 में एलन दिल्ली का जलवा, दर्श सिक्का बने दिल्ली-एनसीआर टॉपर
New Delhi News: आईआईटी रूड़की द्वारा घोषित जेईई एडवांस्ड 2026 के परिणाम में एलन दिल्ली के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। एलन के क्लासरूम स्टूडेंट दर्श सिक्का ने ऑल इंडिया रैंक-10 हासिल कर दिल्ली-एनसीआर में टॉप किया है। रिजल्ट घोषित होते ही एलन संस्थान में जश्न का माहौल बन गया और सफल विद्यार्थियों को मिठाई खिलाकर बधाई दी गई।

एलन के वाइस प्रेसिडेंट पंकज अग्रवाल ने बताया कि संस्था लगातार बेहतरीन परिणाम देने के लिए जानी जाती है और इस बार भी छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा कि दर्श सिक्का ने 360 में से 311 अंक प्राप्त कर दिल्ली के सभी कोचिंग संस्थानों में सर्वोच्च रैंक हासिल की है।

एलन दिल्ली के छात्रों ने टॉप रैंकिंग में भी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है। संस्था के 3 छात्रों ने टॉप-100 में जगह बनाई है। इनमें दर्श सिक्का के अलावा शुभांशु कृष्णमूर्ति ने ऑल इंडिया रैंक-59 और सिद्धांत ने रैंक-72 हासिल की है। वहीं टॉप-500 में एलन दिल्ली के 17 और टॉप-1000 में 33 छात्र शामिल रहे।

दर्श सिक्का ने अपनी सफलता का श्रेय गणित के प्रति रुचि और लगातार मेहनत को दिया। उन्होंने बताया कि मैथ्स उनका पसंदीदा विषय है और इसी विषय में गहरी दिलचस्पी ने उन्हें सफलता तक पहुंचाया। दर्श इससे पहले जेईई मेन्स में 99.9999 परसेंटाइल के साथ ऑल इंडिया रैंक-53 भी हासिल कर चुके हैं।

दर्श के पिता डॉ. कबीर सिक्का पेशे से ईएनटी सर्जन हैं, जबकि उनकी मां डॉ. आशी बिंद्रा न्यूरो एनेस्थेटिस्ट हैं। पढ़ाई के साथ-साथ दर्श को एस्ट्रोनॉमी और क्रिकेट में भी खास रुचि है। वह एस्ट्रोनॉमी ओलंपियाड के ओरिएंटेशन कैंप में भी हिस्सा ले चुके हैं।

एलन प्रबंधन ने सभी सफल विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि छात्रों की मेहनत, अनुशासन और समर्पण ही इस सफलता की सबसे बड़ी वजह है।