Newshaat_Logo

‘जय श्री राम’ के नारों के बीच अमित शाह ने पूछा सवाल — क्या बंगाल से ममता दीदी और कट मनी की राजनीति को हटाना है?

Kolkata: ऐ ममता दीदी को निकालना है कि नहीं निकालना है. ये कट मनी वालो को हटाना है कि नहीं हटाना है. उत्तर बंगाल को घुसपैठिया मुक्त करना है या नहीं करना है. सिंडिकेट का समाप्त करना है या नहीं करना है. भाजपा सरकार बनानी है या नहीं बनानी है. तो राजगंज वालो ऐसी आवाज नहीं चलेगी, मेरे साथ दोनो हाथ उठाइए और विजय के संकल्प की दोनों मुठ्ठी बांधिए. प्रचंड आवाज से बोलिए जय श्री राम. जय-जय श्रीराम, वंदे मातरम.’
 
WEST BENGAL

Kolkata: पश्चिम बंगाल चुनाव में अमित शाह ने रैलियों के दौरान कहा कि बीजेपी सत्ता में आने पर टीएमसी के कथित भ्रष्टाचार से लूटी गई रकम वसूलेगी. अमित शाह ने अपने भाषण की शुरुआत में कहा- ‘क्यों भाई राजगंज वालों की आवाज को क्या हो गया है. ऐ ममता दीदी को निकालना है कि नहीं निकालना है. ये कट मनी वालो को हटाना है कि नहीं हटाना है. उत्तर बंगाल को घुसपैठिया मुक्त करना है या नहीं करना है. सिंडिकेट का समाप्त करना है या नहीं करना है. भाजपा सरकार बनानी है या नहीं बनानी है. तो राजगंज वालो ऐसी आवाज नहीं चलेगी, मेरे साथ दोनो हाथ उठाइए और विजय के संकल्प की दोनों मुठ्ठी बांधिए. प्रचंड आवाज से बोलिए जय श्री राम. जय-जय श्रीराम, वंदे मातरम.’

'ऐ ममता दीदी को निकालना है कि नहीं...' राजगंज में खूब गरजे अमित शाह

इसके बाद उन्होंने नरेंद्र मोदी को भ्रष्टाचार-मुक्त नेता बताते हुए ममता बनर्जी सरकार पर शिक्षक भर्ती और राहत फंड में घोटाले के आरोप लगाए. शाह ने दावा किया कि राज्य में सत्ता परिवर्तन तय है और इसकी शुरुआत उत्तर बंगाल से होगी. उन्होंने टीएमसी पर भाजपा कार्यकर्ताओं के उत्पीड़न का आरोप लगाया और कहा कि सत्ता में आने पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. साथ ही, उन्होंने चाय बागान श्रमिकों को भूमि स्वामित्व देने और उत्तर बंगाल के विकास के लिए योजनाएं लागू करने का वादा किया.

कोलकाता: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की रैलियां ताबड़तोड़ जारी है. बुधवार को अमित शाह ने संकल्प जताया कि बीजेपी, तृणमूल कांग्रेस की ओर से भ्रष्टाचार के माध्यम से बंगाल की जनता से लूटी गई एक-एक पाई वसूल करेगी. उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर दो दशकों तक सत्ता में रहने के बाद भी भ्रष्टाचार का कोई दाग नहीं है. उत्तरी बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले के राजगंज में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का सत्ता से जाना निश्चित है, लेकिन इस प्रक्रिया को शुरू करने का काम राज्य के उत्तरी क्षेत्रों से शुरू होगा.

‘तृणमूल कांग्रेस ने शिक्षक भर्ती घोटाले में 300 करोड़ रुपये हड़पे’

अमित शाह ने कहा, ‘मोदी ने गुजरात पर 12 साल शासन किया और केंद्र में भी पिछले 12 साल से नेतृत्व कर रहे हैं; फिर भी उनके खिलाफ एक पैसे तक का किसी भी भ्रष्टाचार का कोई आरोप नहीं लगा. बंगाल में बीजेपी को सत्ता में लाएं और तृणमूल नेताओं की ओर से लोगों से लूटे गए एक-एक पैसे को ब्याज समेत वसूला जाएगा.’

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) सत्ता में आने के बाद तृणमूल नेताओं के खिलाफ कार्रवाई करेगी, जिन्होंने ‘शिक्षक भर्ती घोटाले में 300 करोड़ रुपये हड़पे’ और उत्तर बंगाल के लिए केंद्र की ओर से स्वीकृत बाढ़ राहत कोष से ‘100 करोड़ रुपये चुराए.

‘तृणमूल के गुंडों के हाथों असहनीय पीड़ा मिली’

शाह ने कहा, ‘उत्तर बंगाल तीन ‘टी’ के लिए जाना जाता है-टी (चाय), टिंबर (लकड़ी) और टूरिज्म (पर्यटन). लेकिन ममता बनर्जी ने इसमें एक चौथा ‘टी’ जोड़ दिया है. भाजपा कार्यकर्ताओं के टीअर्स (आंसू), जिन्होंने तृणमूल के गुंडों के हाथों असहनीय पीड़ा झेली है.’

उन्होंने कहा कि बीजेपी के सत्ता में आने के बाद सरकार तृणमूल के गुंडों को खोजने और उन्हें न्याय के कटघरे में लाने का अपना काम पूरा करेगी. उत्तर बंगाल केंद्रित कई विकास योजनाओं की घोषणा करते हुए शाह ने कहा कि राज्य में सरकार बनने के बाद पार्टी चाय बागान श्रमिकों को भूमि स्वामित्व प्रदान करेगी, जिससे वे भूखंडों के मालिक बन जाएंगे. भाजपा ने अपने चुनावी घोषणापत्र में भी इन योजनाओं का वादा किया है.