Newshaat_Logo

अमरेंद्र कुमार त्रिपाठी बने JDU प्रदेश राजनीतिक सलाहकार समिति के सदस्य

 
अमरेंद्र कुमार त्रिपाठी बने JDU प्रदेश राजनीतिक सलाहकार समिति के सदस्य

Patna: अमरेंद्र कुमार त्रिपाठी को जनता दल (यूनाइटेड) की बिहार प्रदेश राजनीतिक सलाहकार समिति का सदस्य मनोनीत किया गया है।

इस अवसर पर उन्होंने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, विधान पार्षद संजय सिंह उर्फ गांधीजी और प्रदेश संगठन मुख्यालय प्रभारी चंदन कुमार सिंह के प्रति आभार जताया।

त्रिपाठी ने कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी दी है, उसे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि 2025 में फिर से नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में जद (यू) की सरकार बनेगी।

उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार के विकास के लिए जो काम किए हैं, उन्हें घर-घर तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।