बरुईपुर की दिल दहला देने वाली घटना: बेहोश बच्ची को बोरे में डालकर तालाब में फेंका गया, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दरिंदगी की पुष्टि
Baruipur blood curdling case: बरुईपुर से सामने आई एक बेहद दर्दनाक और शर्मनाक घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है. आरोप है कि एक दुष्कर्मी ने मासूम बच्ची को बेहोश करने के बाद बोरे में डालकर तालाब में फेंक दिया. इस घटना की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हुई है, जिसमें बच्ची के साथ की गई क्रूरता का खुलासा हुआ है.

पुलिस के अनुसार, बच्ची की हालत गंभीर थी और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं. रिपोर्ट में स्पष्ट किया गया है कि बच्ची को जानबूझकर नुकसान पहुंचाया गया और सबूत मिटाने की नीयत से उसे तालाब में फेंका गया. बच्ची के साथ हुई बेरहमी की पर्तें धीरे-धीरे खुलने लगी हैं. शुरुआती पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बच्ची के साथ हुए दरिंदगी की वह तस्वीर सामने आयी है जो लोगों की रूह का कंपा दे. रविवार को काटापुकुर मुर्दाघर में बरुईपुर कांड की मृत बच्ची के शव का ऑटोप्सी किया गया था.

बच्ची के सिर पर घाव मिले
शुरुआती रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि दुष्कर्म और सिर पर गंभीर चोट लगने से बच्ची बेहोश हो गयी थी. हवस को मिटाने के बाद दरिंदों ने सबूत मिटाने के लिए बच्ची को जीवित अवस्था बोरे में भरकर तालाब में फेंक दिया. दरिंदगी के बाद बच्ची बेहोश हो गयी थी. सूत्रों के मुताबिक, ऑटोप्सी रिपोर्ट में बच्ची के सिर पर घाव का उल्लेख है, जानकारों का कहना है कि यह घाव सर पर किसी चीज से या फिर घुसा मारने से हुआ होगा. इसके साथ ही बच्ची के शरीर के प्राइवेट पार्ट पर भी चोट के निशान का उल्लेख है.
शरीर के कई हिस्सों पर खरोंच
इस रिपोर्ट ने छोटी बच्ची के साथ हुई बेरहमी की ओर साफ संकेत कर दिया है. शरीर के कई हिस्सों पर खरोंच और काटने के निशान भी हैं. रिपोर्ट में एंटीमॉर्टम ड्राउनिंग का जिक्र है, यानी लड़की के सिर पर चोट लगने के बाद उसे तालाब में फेंके जाने पर भी वह जिंदा थी. लड़की के पेट और फेफड़ों में पानी मिला. शुरुआती ऑटोप्सी रिपोर्ट में बताया गया है कि लड़की की मौत सिर के घाव से ज्यादा खून बहने और डूबने से हुई.
उल्लेखनीय है कि चार जुलाई ( शनिवार) दोपहर को बच्ची, अपनी एक सहेली के जन्मदिन का उपहार खरीदने घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी. रविवार (5 जुलाई) सुबह सूर्यपुर हाट इलाके के एक तालाब से बोरे में बंद बच्ची का क्षत-विक्षत शव बरामद किया गया. परिजनों ने चार लोगों पर अपहरण, दुष्कर्म और हत्या का आरोप लगाया है.







