Newshaat_Logo

2026 में BEL Recruitment खुला: इंजीनियरिंग और तकनीकी पदों के लिए आवेदन शुरू, यहां पूरा Application Process जानें...

BEL Recruitment 2026: योग्य अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा, इंटरव्यू और मेरिट सूची के आधार पर किया जाएगा. जिन उम्मीदवारों का चयन होगा उन्हें सैलरी के तौर पर 40,000 रुपए से लेकर 60,000 रुपए प्रति माह दिए जाएंगे. इसी के साथ उम्मीदवारों को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे.
 
BEL RECRITMENT 2026

BEL Recruitment 2026: भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) में नौकरी करने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए एक शानदार मौका है. बीईएल ने दिल्ली, पंजाब, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश राज्यों में स्थित विभिन्न परियोजना स्थलों के लिए प्रोजेक्ट इंजीनियर समेत कुल 56 पदों पर वैकेंसी निकाली है. आवेदन करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है. आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते है. अप्लाई करने की अंतिम तिथि 8 जून तय है. बीईएल की ओर से जारी 56 रिक्तियों में फील्ड ऑपरेशन इंजीनियर (एफओई) के 25 और प्रोजेक्ट इंजीनियर-I के 31 पद शामिल हैं.

BEL Senior Engineer Recruitment 2026 - Apply Offline

जो पात्र उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, बीईएल की ऑफिशियल पोर्टल पर जाकर अंतिम तिथि या उससे पहले अपने रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं.

आवेदन करने की योग्यता (Eligibility to apply)

1.आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से फील्ड ऑपरेशन इंजीनियर पद के लिए बीई/बीटेक/बीएससी इंजीनियरिंग (4 वर्षीय पाठ्यक्रम)/एमई/एमटेक (इलेक्ट्रॉनिक्स/इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार/इलेक्ट्रॉनिक्स और दूरसंचार/दूरसंचार/संचार/मैकेनिकल/इलेक्ट्रिकल/इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स/कंप्यूटर विज्ञान/कंप्यूटर विज्ञान और इंजीनियरिंग/कंप्यूटर इंजीनियरिंग/सूचना विज्ञान/सूचना प्रौद्योगिकी) या एमसीए (मास्टर ऑफ कंप्यूटर एप्लिकेशन) में होना चाहिए.

फीस का करना होगा भुगतान (Fees will have to be paid)

आवदेन करते हुए फीस का भुगतान भी करना होगगा. फील्ड ऑपरेशन इंजीनियर (एफओई) पोस्ट के लिए फीस 450 रुपए के साथ 18 प्रतिशत जीएसटी और प्रोजेक्ट इंजीनियर-I पद के लिए फीस 400 रुपए के साथ 18 प्रतिशत जीएसटी है. वहीं, अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति और दिव्यांगजन श्रेणियों से आने वाले उम्मीदवार को रजिस्ट्रेशन फीस में छूट दी गई है.

आवेदकों की अधिकतम आयु प्रोजेक्ट इंजीनियर पद के लिए 32 वर्ष और फील्ड ऑपरेशन इंजीनियर पोस्ट के लिए 40 वर्ष तय की गई है,आरक्षित श्रेणी से आने वाले उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी.

Selection Process

योग्य अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा, इंटरव्यू और मेरिट सूची के आधार पर किया जाएगा. जिन उम्मीदवारों का चयन होगा उन्हें सैलरी के तौर पर 40,000 रुपए से लेकर 60,000 रुपए प्रति माह दिए जाएंगे. इसी के साथ उम्मीदवारों को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे.