Newshaat_Logo

भारत-बांग्लादेश बॉर्डर पर BSF का बड़ा एक्शन! 25 करोड़ का सोना जब्त, महिला गिरफ्तार

Nadia: भारत-बांग्लादेश सीमा पर BSF ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 15.607 किलो सोना बरामदकिया है. जब्त सोने की कीमत करीब 24.95 करोड़ रुपयेबताई गई है. 32वीं बटालियन के जवानों ने गुप्त सूचना के आधार पर बानपुर बॉर्डर इलाके में कार्रवाई कर एक महिला को गिरफ्तार किया...
 
west bengal

West Bengal: पश्चिम बंगाल के नदिया जिले में भारत-बांग्लादेश सीमा पर सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने सोने की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। BSF की 32वीं बटालियन ने बानपुर बॉर्डर इलाके से 15 किलो 607 ग्राम सोना बरामद किया है। बरामद सोने की अनुमानित बाजार कीमत करीब 24 करोड़ 95 लाख 56 हजार रुपये बताई जा रही है। मामले में एक महिला को गिरफ्तार किया गया है।

Gold Smugglers India Bangladesh Border,भारत-बांग्लादेश बॉर्डर से BSF ने फिर  पकड़ा करोडों का सोना, जानिए कैसे तस्करों का प्लान हुआ फेल - bsf seized  crores of gold from india ...

गुप्त सूचना पर BSF ने की कार्रवाई

BSF अधिकारियों के मुताबिक, जवानों को सीमा क्षेत्र में सोने की तस्करी को लेकर गुप्त सूचना मिली थी। इसके बाद संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी। निगरानी के दौरान एक महिला को संदिग्ध परिस्थितियों में पकड़ा गया।

तलाशी लेने पर उसके पास से भारी मात्रा में सोना बरामद हुआ। इसके बाद महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई।

24.95 करोड़ रुपये का सोना बरामद

अधिकारियों के अनुसार, जब्त किए गए सोने का कुल वजन 15.607 किलोग्राम है। इसकी अनुमानित कीमत 24 करोड़ 95 लाख 56 हजार रुपये आंकी गई है।

इतनी बड़ी मात्रा में सोना बरामद होने के बाद BSF अधिकारी अब इस तस्करी के पीछे सक्रिय नेटवर्क का पता लगाने में जुटे हैं।

तस्करी गिरोह से जुड़े लोगों की तलाश

महिला से पूछताछ के दौरान यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि सोना उसे कहां से मिला था और इसे कहां पहुंचाया जाना था। जांच एजेंसियां यह भी पता लगाने में जुटी हैं कि इस मामले में महिला के अलावा और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

अधिकारियों को आशंका है कि इतनी बड़ी खेप के पीछे कोई संगठित तस्करी गिरोह सक्रिय हो सकता है।

भारत-बांग्लादेश सीमा पर बढ़ाई गई निगरानी

सोने की तस्करी पर रोक लगाने के लिए BSF ने भारत-बांग्लादेश सीमा पर निगरानी और सख्त कर दी है। सीमा क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जा रही है।

BSF की पूछताछ और प्रारंभिक जांच पूरी होने के बाद गिरफ्तार महिला को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए कृष्णगंज थाना पुलिस को सौंपे जाने की बात कही गई है।