Movie prime

Big Breaking: छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार स्टील प्लांट हादसे में गया के 6 मजदूरों की मौत, गांव में मातम

 
Big Breaking: छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार स्टील प्लांट हादसे में गया के 6 मजदूरों की मौत, गांव में मातम

गया / बलौदा बाजार: छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले में स्थित एक स्टील प्लांट में हुए भीषण विस्फोट में छह मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे ने बिहार के गया जिले में शोक की लहर दौड़ा दी है, क्योंकि मृतक सभी मजदूर गया जिले के डुमरिया थाना क्षेत्र के रहने वाले थे।

जानकारी के अनुसार, स्टील प्लांट में काम के दौरान अचानक तेज धमाके के साथ विस्फोट हुआ। विस्फोट इतना जोरदार था कि मौके पर ही छह मजदूरों की जान चली गई। हादसे की सूचना मिलते ही प्लांट में अफरा-

Newsतफरी मच गई और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया।

मृतक सभी डुमरिया थाना क्षेत्र के गोटीबांध गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान इस प्रकार की गई है: 
श्रवण कुमार (22 वर्ष),
राजदेव कुमार (22 वर्ष),
जितेंद्र भुझ्या (37 वर्ष),
बदरी भुझ्या (42 वर्ष),
विनय भुइया (40 वर्ष) और
सुंदर भुइया (40 वर्ष)।

बताया जा रहा है कि ये सभी मजदूर रोजी-रोटी की तलाश में छत्तीसगढ़ गए थे और स्टील प्लांट में काम कर रहे थे। हादसे की खबर जैसे ही गांव पहुंची, पूरे इलाके में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में मातम पसरा हुआ है।

News

स्थानीय प्रशासन और पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। विस्फोट के कारणों का अभी तक साफ पता नहीं चल पाया है। प्लांट प्रबंधन से भी जवाब मांगा गया है। वहीं, प्रशासन की ओर से मृतकों के परिजनों को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया गया है।

फिलहाल शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की कार्रवाई जारी है। यह हादसा एक बार फिर औद्योगिक सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है।