Newshaat_Logo

नमामि गंगे के तहत कोलकाता में बड़ी पहल, मायेर घाट की सफाई कर शुभेंदु अधिकारी ने दिया स्वच्छता का संदेश

Kolkata: यह कदम राज्य सरकार द्वारा गंगा नदी के संरक्षण और पर्यावरण स्वच्छता को बढ़ावा देने की दिशा में उठाया गया है. मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी (Suvendu Adhikari) ने बुधवार को उत्तर कोलकाता के बागबाजार इलाके में ऐतिहासिक हुगली (गंगा) नदी घाट पर अपने हाथों से स्वच्छता अभियान की शुरुआत की.
 
JHARKHAND

Kolkata: आज पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कोलकाता के बागबाजार स्थित ऐतिहासिक मायेर घाट पर नमामि गंगे मिशन के तहत एक विशेष स्वच्छता अभियान की शुरुआत की है. उन्होंने खुद झाड़ू थामकर घाट की सफाई का काम किया और नागरिकों से भी गंगा तथा नदी तटों को स्वच्छ रखने की अपील की. यह कदम राज्य सरकार द्वारा गंगा नदी के संरक्षण और पर्यावरण स्वच्छता को बढ़ावा देने की दिशा में उठाया गया है. मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी (Suvendu Adhikari) ने बुधवार को उत्तर कोलकाता के बागबाजार इलाके में ऐतिहासिक हुगली (गंगा) नदी घाट पर अपने हाथों से स्वच्छता अभियान की शुरुआत की. इस दौरान मुख्यमंत्री ने ऐलान किया कि अब बंगाल में केंद्र की ‘नमामि गंगे’ परियोजना को पूरी ताकत के साथ धरातल पर उतारा जायेगा.

State News (Rajya Samachar) in Hindi: राज्य की ताज़ा ख़बरें,, आपके प्रदेश  के हिंदी समाचार at Prabhat Khabar

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने अपने इस विशेष अभियान की शुरुआत रामकृष्ण परमहंस की धर्मपत्नी मां शारदा देवी की स्मृतियों से जुड़े ऐतिहासिक ‘मायेर घाट’ (Mayer Ghat) से की. मुख्यमंत्री ने वहां पवित्र मंदिर में शीश झुकाया, विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और उसके बाद खुद झाड़ू उठाकर घाट की सीढ़ियों को साफ करना शुरू किया. इस दौरान उनके साथ राज्य की कद्दावर महिला नेता और मंत्री अग्निमित्रा पॉल, वरिष्ठ नेता तापस रॉय सहित कोलकाता नगर निगम (KMC) के तमाम आला अधिकारी और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहा.

नमामि गंगे का असली काम अब होगा : मुख्यमंत्री

घाट पर मौजूद जनसमुदाय और मीडियाकर्मियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने अपनी सरकार का मूल मंत्र बताया. उन्होंने कहा कि स्वच्छता, चहुंमुखी विकास, सुदृढ़ कानून व्यवस्था और बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन ही हमारी सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकताएं हैं.

नमामि गंगे (Namami Gange) परियोजना का जिक्र करते हुए शुभेंदु अधिकारी ने कहा- इस एकीकृत संरक्षण मिशन के तहत बंगाल में काम ठीक से किया जाना चाहिए था. पहले की सरकार ने इसे पूरी तरह नजरअंदाज किया, लेकिन हम इसे पूरी निष्ठा से करके दिखायेंगे. हुगली नदी गंगा की मुख्य सहायक नदी है और इसे हर हाल में स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त रखा जायेगा.

21 जून को होगा पीएम मोदी का भव्य स्वागत

इस पूरी राजनीतिक और प्रशासनिक हलचल के पीछे 21 जून को होने वाला अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga Day 2026) है. मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के लिए विशेष रूप से कोलकाता आ रहे हैं. राज्य सरकार और कोलकाता नगर निगम (केएमसी) मिलकर पीएम मोदी का गर्मजोशी से स्वागत करेगा. इस महा-उत्सव और स्वच्छता अभियान को सफल बनाने के लिए कोलकाता नगर निगम के लगभग 20,000 कर्मचारी पूरे शहर में दिन-रात मोर्चा संभाल रहे हैं.

कोलकाता नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार, शहर को चमकाने के लिए हाल ही में डिजिटल तकनीक का सहारा लेते हुए स्वच्छ ऐप (Swachh App) भी लांच किया गया है. 21 जून से पहले कोलकाता के अलग-अलग इलाकों में केवल सफाई ही नहीं होगी, बल्कि स्वास्थ्य जागरूकता और शारीरिक फिटनेस को बढ़ावा देने के लिए मैराथन दौड़ और स्वास्थ्य केंद्रों पर विशेष जागरूकता गतिविधियों का भी आयोजन किया जा रहा है.