UP के गन्ना किसानों के लिए बड़ी खबर, 102 चीनी मिलों ने किया 100% भुगतान; अब तक 3.25 लाख करोड़ रुपये जारी
UP News:
उत्तर प्रदेश के गन्ना किसानों के लिए पेराई सत्र 2025-26 में भुगतान को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। प्रदेश की 102 चीनी मिलें गन्ना किसानों का शत-प्रतिशत भुगतान कर चुकी हैं। वहीं, मौजूदा पेराई सत्र में अब तक 94.86 प्रतिशत से अधिक गन्ना मूल्य का भुगतान किया जा चुका है।
गन्ना विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, प्रदेश में अब तक गन्ना किसानों को करीब 3.25 लाख करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है। सरकार के अनुसार, उत्तर प्रदेश गन्ना उत्पादन के साथ-साथ शीरा और एथेनॉल उत्पादन में भी देश में शीर्ष स्थान पर बना हुआ है।
23 सहकारी चीनी मिलों ने दिए 2,820 करोड़ रुपये
पेराई सत्र 2025-26 में प्रदेश की 23 सहकारी चीनी मिलों ने किसानों को गन्ना मूल्य का 100 प्रतिशत भुगतान कर दिया है। इन मिलों की ओर से कुल 2,820.89 करोड़ रुपये किसानों को दिए गए हैं।
इनमें अनूपशहर, बदायूं, बागपत, बेलरायां, बिलासपुर, बीसलपुर, गजरौला, घोसी, कायमगंज, महमूदाबाद, मोरना, नानपारा, नानौता, पूरनपुर, पुवायां, रमाला, सहारनपुर, सरसावां, सठियांव, सेमीखेड़ा, स्नेह रोड, सुल्तानपुर और तिलहर की सहकारी चीनी मिलें शामिल हैं।
इन 23 मिलों की कुल पेराई क्षमता 65,375 टीसीडी बताई गई है।
राज्य चीनी निगम की 3 मिलों ने भी किया भुगतान
प्रदेश में संचालित राज्य चीनी निगम की तीन मिलों ने भी पेराई सत्र 2025-26 में किसानों को 543.51 करोड़ रुपये का भुगतान किया है।
वहीं, निजी क्षेत्र की चीनी मिलों की ओर से भी किसानों के गन्ना मूल्य का शत-प्रतिशत भुगतान किए जाने की जानकारी दी गई है।
निजी चीनी मिलों का संभागवार भुगतान
पेराई सत्र 2025-26 में निजी चीनी मिलों की ओर से किए गए भुगतान का आंकड़ा इस प्रकार है:







