पुलिस का बड़ा एक्शन! TMC नेता लालन शेख गिरफ्तार, बेटे को भी साथ ले गई
West Bengal: तृणमूल कांग्रेस (TMC) के ब्लॉक अध्यक्ष लालन शेख को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. कार्रवाई के दौरान उनके पुत्र को भी पुलिस पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई. गिरफ्तारी के बाद इलाके में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है और समर्थकों के बीच चर्चा का माहौल है.

पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई एक दर्ज मामले की जांच के सिलसिले में की गई है. संबंधित मामले में साक्ष्यों के आधार पर लालन शेख को गिरफ्तार किया गया, जबकि उनके पुत्र से भी पूछताछ की जा रही है. हालांकि पुलिस ने जांच से जुड़ी विस्तृत जानकारी सार्वजनिक नहीं की है.
लालन पर रंगदारी, मारपीट के साथ अन्य कई आरोप लगे है. तृणमूल नेता को शुक्रवार तड़के आउसग्राम थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है. मालूम हो कि आउसग्राम के प्रभावशाली तृणमूल नेता है लालन तथा उनका पुत्र संजू ब्लॉक में दबंग नेता के रूप में जाने जाते है.
लोगों ने फेंके अंडे
बताया जाता है कि आउस ग्राम ब्लॉक में इनकी तूती बोलती थी. हाल ही दो अन्य मामलों में अब्दुल लालन कोलकाता से जमानत पर रिहा होकर घर लौटे थे कि तभी गुप्त सूचना के बाद पुलिस ने आज तड़के पिता पुत्र को घर से गिरफ्तार कर ली. थाना से कोर्ट ले जाने के दौरान लोगों ने पिता पुत्र पर अंडों से प्रहार किया. वही चोर चोर का स्लोगन दिया. दोनों को आज ही बर्दवान जिला अदालत में पेश किया गया है.
कोलकाता में छिपा हुआ था शेख
पुलिस सूत्रों के मुताबिक राज्य में सत्ता परिवर्तन के बाद तृणमूल नेता लालन शेख कोलकाता में छिपा हुआ था. आरोपियों को आज बर्धमान कोर्ट में पेश किया गया. पुलिस पूछताछ के लिए उसे पुलिस हिरासत में लेने की अर्जी दी है. घटना की जांच शुरू हो गई है. लालन शेख राज्य विधानसभा चुनाव के चुनावी प्रचार के दौरान कांकसा में आयोजित सीएम ममता बनर्जी के जनसभा में उनके मंच पर ही मौजूद थे. उनका पुत्र संजू तृणमूल बी टीम का नेता बन हुआ था.
इलाके के लोगों का कहना है कि पिता पुत्र के अवैध काले कारोबार, बालू तस्करी से लेकर अन्य काले कारोबार में हाथ था. इलाके में लालन शेख का वर्चस्व चलता था. सत्ता परिवर्तन के बाद दोनों तृणमूल नेता पिता पुत्र छिपे हुए थे. पुलिस ने आज दोनों को गिरफ्तार किया. लालन और उसके पुत्र संजू की कोई टिप्पणी नहीं मिल पाई है. आउस ग्राम की भाजपा विधायक कलिता मांझी का कहना है कि जो जैसा कर्म किया है उसके अनुरूप ही कानून उसे सजा देगी. हम लोग इस पर कुछ नहीं कहेंगे.







