बंगाल BJP में बड़ा फेरबदल! अनुपम घोष बने नए मीडिया संयोजक, देवजीत सरकार पर भरोसा कायम
Kolkata: पश्चिम बंगाल प्रदेश भाजपा में बड़े पैमाने पर सांगठनिक बदलाव किए गए हैं। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य ने मीडिया, आईटी और सोशल मीडिया विभागों में नई जिम्मेदारियां तय की हैं। इसके साथ ही पार्टी ने 14 प्रवक्ताओं की भी नियुक्ति की है। पश्चिम बंगाल भाजपा के महामंत्री एवं स्टेट ऑफिस इन-चार्ज शशि अग्निहोत्री ने सोमवार को संगठन में किए गए इन बदलावों की जानकारी दी।
अनुपम घोष को मीडिया विभाग की कमान
प्रदेश भाजपा के मीडिया विभाग में बदलाव करते हुए अनुपम घोष को नया मीडिया संयोजक नियुक्त किया गया है। उन्होंने विमल शंकर नंदा की जगह ली है।
वहीं, पार्थ सारथी चौधरी और चंद्रशेखर बासुतिया को मीडिया विभाग का सह-संयोजक बनाया गया है। पार्टी के मुताबिक, मीडिया से जुड़े संगठनात्मक कामकाज में अब इन नेताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।
जॉय मल्लिक बने आईटी सेल के संयोजक
शमिक भट्टाचार्य की नई टीम में आईटी विभाग की जिम्मेदारी जॉय मल्लिक को दी गई है। उन्हें आईटी सेल का संयोजक नियुक्त किया गया है।
इसके अलावा रत्नेश सिंह, राम्याज्योति सरकार, शुभोजीत कर्मकार और सव्यसाची रॉय को आईटी विभाग का सह-संयोजक बनाया गया है।
सोशल मीडिया की जिम्मेदारी उपमन्यु भट्टाचार्य को
पार्टी के सोशल मीडिया विभाग में भी बदलाव किया गया है। उपमन्यु भट्टाचार्य को सोशल मीडिया विभाग का कन्वेनर नियुक्त किया गया है।
वहीं, प्रीतम भट्टाचार्य और कमेलिया सान्याल को सोशल मीडिया विभाग का सह-संयोजक यानी को-कन्वेनर बनाया गया है।
देवजीत सरकार मुख्य प्रवक्ता बने रहेंगे
प्रवक्ता टीम में भी बदलाव किया गया है। हालांकि, पार्टी ने एडवोकेट देवजीत सरकार पर अपना भरोसा कायम रखा है। उन्हें मुख्य प्रवक्ता की जिम्मेदारी पर बरकरार रखा गया है।
उनके अलावा 13 अन्य नेताओं को भी पार्टी का प्रवक्ता नियुक्त किया गया है।
14 प्रवक्ताओं की पूरी सूची
- रीतेश तिवारी
- सायंतन बोस
- केया घोष
- प्रणय रॉय
- डॉ. तन्मय मुखर्जी
- सप्तर्षि चौधरी
- ओफेलिया सिंघा
- अंकन दत्त
- मेघा सेन रॉय
- डॉ. निखिल प्रसुन सिंह
- शमिक दासगुप्ता
- सुदीप्त गुहा
- मेजर रित्विक पॉल (रिटायर्ड)
इन नियुक्तियों के साथ प्रदेश भाजपा की मीडिया और संचार टीम को नए सिरे से व्यवस्थित किया गया है।
पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को दी गई जानकारी
पश्चिम बंगाल भाजपा की नई टीम में किए गए संगठनात्मक बदलावों की जानकारी पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों को भी दे दी गई है। इसमें प्रदेश भाजपा के प्रभारी सुनील बंसल और मंगल पांडेय, सह-प्रभारी अमित मालवीय, संगठन महामंत्री अमिताभ चक्रवर्ती और संयुक्त महामंत्री (संगठन) सतीश धोंद शामिल हैं।
मीडिया, आईटी और सोशल मीडिया विभागों में नई नियुक्तियों को आगामी राजनीतिक गतिविधियों और संगठन के प्रचार-प्रसार के लिहाज से अहम माना जा रहा है।







