Movie prime

‘विकसित भारत’ की दिशा में बड़ा कदम: NDMC ने 24x7 पानी सप्लाई और नेहरू पार्क सौंदर्यीकरण की रखी नींव

 
‘विकसित भारत’ की दिशा में बड़ा कदम: NDMC ने 24x7 पानी सप्लाई और नेहरू पार्क सौंदर्यीकरण की रखी नींव

Newshaat Desk: राष्ट्रीय राजधानी न्यू दिल्ली में विकास कार्यों को नई रफ्तार देते हुए NDMC ने अहम परियोजनाओं की शुरुआत की है। “विकसित भारत” के विजन को आगे बढ़ाते हुए उपाध्यक्ष कुलजीत सिंग चहल ने चाणक्यपुरी के विनय मार्ग क्षेत्र में 24x7 जल आपूर्ति परियोजना के पहले चरण और Nehru Park स्थित भैरों मंदिर के सौंदर्यीकरण कार्यों का शिलान्यास किया।

News

इस मौके पर उन्होंने कहा कि यह पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “हर घर जल” और “विकसित भारत” के लक्ष्य को जमीन पर उतारने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

हर घर तक 24 घंटे पानी का लक्ष्य
विनय मार्ग में शुरू की गई इस पायलट परियोजना के तहत आधुनिक तकनीक के जरिए जल आपूर्ति प्रणाली को पूरी तरह अपग्रेड किया जाएगा। VFD आधारित मोटर पंप, ऑटोमेशन, डेटा मॉनिटरिंग और SCADA सिस्टम जैसी तकनीकों का इस्तेमाल कर पानी की सप्लाई को निर्बाध और पारदर्शी बनाया जाएगा। करीब 1.38 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली इस योजना से 550 से अधिक कनेक्शन सीधे लाभान्वित होंगे।

नेहरू पार्क में बदलेगा भैरों मंदिर का रूप
इसके साथ ही नेहरू पार्क स्थित भैरों मंदिर परिसर को भी नया और आकर्षक रूप दिया जाएगा। यहां एंट्री गेट, रेलिंग, फुटपाथ और अन्य बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाया जाएगा, ताकि श्रद्धालुओं को स्वच्छ और सुरक्षित माहौल मिल सके। इस परियोजना पर करीब 11 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।

NDMC का कहना है कि इन दोनों परियोजनाओं का मकसद सिर्फ बुनियादी सुविधाएं बढ़ाना ही नहीं, बल्कि राजधानी को विश्वस्तरीय शहरी ढांचे के करीब लाना भी है। आने वाले समय में पूरे NDMC क्षेत्र में 24x7 जल आपूर्ति लागू करने की दिशा में भी काम तेज किया जाएगा। यह पहल दिल्ली को आधुनिक और सुविधाजनक शहर बनाने की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है।