टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर फायरिंग कांड में बिहार कनेक्शन, बेगूसराय के युवक को पुलिस ने पकड़ा?
बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर फायरिंग के चर्चित मामले में बेगूसराय का कनेक्शन सामने आने की खबर से बिहारवासी दंग हैं। आज इस मामले में बेगूसराय के पिपराई निवासी 22 वर्षीय ऋतिक कुमार उर्फ रोशन को गिरफ्तार किए गए जो तीन संदिग्धों में शामिल बताया जा रहा है। मुंबई में हुई घटना के बाद फरार होने की कोशिश कर रहे तीन संदिग्धों को राजस्थान के कोटा रेलवे स्टेशन पर संयुक्त कार्रवाई के दौरान पकड़े जाने की जानकारी सामने आई है।
गिरफ्तार बताए गए लोगों में बेगूसराय का ऋतिक कुमार, हरियाणा निवासी रेहान और एक नाबालिग शामिल हैं। बॉलीवुड से जुड़ी इस चर्चित घटना में बेगूसराय के युवक का नाम सामने आने के बाद अब सबकी नजर पुलिस की जांच और आगे की कार्रवाई पर टिकी है।
जानकारी के अनुसार, ऋतिक कुमार उर्फ रोशन, पिता राम महतो, बेगूसराय जिले के पिपराई का निवासी बताया जा रहा है। वह मुंबई के अंधेरी वेस्ट स्थित गिल बारली इलाके में रहता था और रैपिडो राइडर के तौर पर काम करता था। अब उसका नाम अभिनेता की गाड़ी पर फायरिंग के मामले से जुड़ने की खबर ने इस घटनाक्रम को नया मोड़ दे दिया है। हालांकि, फायरिंग की घटना में ऋतिक की भूमिका क्या थी और उसका अन्य संदिग्धों से किस तरह का संबंध था, इसका खुलासा जांच के बाद ही हो सकेगा।
मुंबई में फायरिंग की घटना के बाद संदिग्धों की तलाश तेज की गई। इसी क्रम में राजस्थान के कोटा रेलवे स्टेशन पर संयुक्त कार्रवाई कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। अब जांच एजेंसियां उनके संपर्कों, गतिविधियों और घटना से जुड़े संभावित साक्ष्यों की पड़ताल की जा रही है।
मुंबई की चर्चित फायरिंग घटना में बेगूसराय के युवक का नाम सामने आने के बाद जिले में इस मामले को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है। अब सबसे अहम सवाल यह है कि गिरफ्तार संदिग्धों की भूमिका कितनी महत्वपूर्ण है और फायरिंग के पीछे की वास्तविक वजह क्या है? फिलहाल मामले में जांच जारी है। महाराष्ट्र पुलिस आरोपी युवक का लॉरेंस बिश्नोई गैंग से कनेक्शन की जांच कर रही है। तीनों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि वैज्ञानिक अनुसंधान के बाद ही सारी बातें स्पष्ट हो पाएंगी।







