Newshaat_Logo

BJP की उलटी गिनती शुरू! ममता बनर्जी बोलीं- BJP का सत्ता से जाना तय, बंगाल को बदनाम करने की साजिश...

Kolkata: उन्होंने बीजेपी को ललकारते हुए कहा, "उन्हें जो करना है करने दीजिए. चाहे मेरा घर गिरा दें या नोटिस भेजें, मैं इन चीजों के आगे झुकने वाला नहीं हूं. चाहे जो हो जाए, बीजेपी के खिलाफ हमारी लड़ाई जारी रहेगी." दिलचस्प बात यह है कि जिस केएमसी (KMC) ने यह नोटिस जारी किया है, वह अभी भी टीएमसी के नियंत्रण में है और ममता बनर्जी के बेहद करीबी माने जाने वाले टीएमसी विधायक फिरहाद हाकिम कोलकाता के मेयर हैं. 
 
WEST BENGAL

Kolkata: तृणमूल कांग्रेस (TMC) प्रमुख और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भारतीय जनता पार्टी भारतीय जनता पार्टी को लेकर बड़ा राजनीतिक दावा किया है. ममता बनर्जी ने कहा कि जल्द ही दिल्ली की सत्ता से BJP बेदखल हो जाएगी और देश की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा. ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार लोकतांत्रिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर रही है और विपक्ष की आवाज दबाने की कोशिश हो रही है.

ममता बनर्जी ने कहा कि बीजेपी सरकार बंगाल में अल्पसंख्यकों और रेहड़ी-पटरी वालों को निशाना बना रही है. (Photo-X)

उन्होंने कहा कि महंगाई, बेरोज़गारी और संवैधानिक संस्थाओं की स्वतंत्रता जैसे मुद्दों पर केंद्र पूरी तरह विफल साबित हुई है. पूर्व मुख्यमंत्री और टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी ने मंगलवार को सुवेंदु अधिकारी के नेतृत्व वाली नई भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि राज्य में अल्पसंख्यक समुदायों और सड़क किनारे रेहड़ी-पटरी (Hawkers) लगाने वालों को जानबूझकर निशाना बनाया जा रहा है. 

अपने आवास पर टीएमसी विधायकों की एक महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता करते हुए ममता बनर्जी ने कहा, "यह सरकार हमारे संवैधानिक विचारों और मूल्यों के साथ खिलवाड़ कर रही है. लेकिन याद रखिए, आने वाले दिनों में बीजेपी दिल्ली (केंद्र) की सत्ता से भी बेदखल हो जाएगी." ममता ने सुवेंदु अधिकारी के नेतृत्व वाली राज्य सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा, "यह सरकार हमारे संवैधानिक विचारों और मूल्यों के साथ छेड़छाड़ कर रही है. उन्होंने दावा किया कि BJP के नेतृत्व में केंद्र में जो सरकार चल रही है वह ज्यादा दिन तक सत्ता में नहीं रहने वाली है.उन्होंने कहा, "आने वाले दिनों में  BJP को दिल्ली की सत्ता से हटा दिया जाएगा." 

नारदा स्टिंग का जिक्र कर सीएम सुवेंदु पर साधा निशाना

इस बैठक में टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव और लोकसभा सांसद अभिषेक बनर्जी भी मौजूद रहे. हाल ही में कोलकाता नगर निगम (KMC) द्वारा उनके दक्षिण कोलकाता स्थित आवास के "अनधिकृत हिस्से" को गिराने के लिए भेजे गए डिमोलिशन नोटिस पर अभिषेक बनर्जी ने कड़े तेवर दिखाए. 

उन्होंने बीजेपी को ललकारते हुए कहा, "उन्हें जो करना है करने दीजिए. चाहे मेरा घर गिरा दें या नोटिस भेजें, मैं इन चीजों के आगे झुकने वाला नहीं हूं. चाहे जो हो जाए, बीजेपी के खिलाफ हमारी लड़ाई जारी रहेगी." दिलचस्प बात यह है कि जिस केएमसी (KMC) ने यह नोटिस जारी किया है, वह अभी भी टीएमसी के नियंत्रण में है और ममता बनर्जी के बेहद करीबी माने जाने वाले टीएमसी विधायक फिरहाद हाकिम कोलकाता के मेयर हैं. 

अभिषेक बनर्जी ने मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी पर सीधा हमला बोलते हुए साल 2014 के बहुचर्चित 'नारदा स्टिंग ऑपरेशन' का जिक्र किया, जब सुवेंदु टीएमसी में हुआ करते थे. अभिषेक ने तंज कसते हुए कहा, "हमारे राज्य ने कई मुख्यमंत्री देखे हैं, लेकिन मौजूदा मुख्यमंत्री जैसा कोई नहीं रहा. जिसे कैमरे पर पैसे लेते  देखा गया था, आज उसे मुख्यमंत्री बना दिया गया है."

'बुलडोजर संस्कृति' के खिलाफ 21 मई से महाआंदोलन

चुनाव के बाद हुई कथित हिंसा और अवैध अतिक्रमण के खिलाफ राज्य सरकार की हालिया कार्रवाई को टीएमसी ने 'बुलडोजर संस्कृति' करार दिया है. 

इस दौरान ममता बनर्जी ने बंगाल सरकार को लेकर किए जा रहे आरोपों पर भी पलटवार किया. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार राजनीतिक द्वेष के तहत राज्य सरकार को बदनाम करने की कोशिश कर रही है, लेकिन जनता सच्चाई जानती है और समय आने पर इसका जवाब देगी.