Newshaat_Logo

BRICS Summit 2026: पुतिन और शी जिनपिंग चखेंगे हिंदुस्तानी जायका! लखनऊ के गलौटी कबाब से लेकर कचौड़ी तक...जानें पूरा मेन्यू

BRICS Special Menu:  BRICS Summit 2026 में शामिल होने वाले विदेशी मेहमानों के लिए खास भारतीय व्यंजनों का मेन्यू तैयार किया गया है. इसमें लखनऊ का गलौटी कबाब, पुरानी दिल्ली का मैदा काजू, भाकरवड़ी और कचौड़ी जैसे लोकप्रिय भारतीय स्वाद शामिल हैं. रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग समेत अन्य मेहमानों को भारतीय व्यंजनों के जरिए देश की अलग-अलग खान-पान की परंपराओं का स्वाद चखाने की तैयारी है.
 
BRICS SPECIAL MENU

BRICS Special Menu: भारत की मेजबानी में 12 और 13 सितंबर को नई दिल्ली में 18वां BRICS शिखर सम्मेलन आयोजित होने जा रहा है। सम्मेलन में सदस्य देशों, साझेदार देशों और विभिन्न अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं के शीर्ष नेता शामिल होंगे। विदेशी मेहमानों के स्वागत के लिए दिल्ली के लग्जरी होटलों में खास तैयारियां की गई हैं। इनमें सबसे खास है भारतीय स्वाद से सजा मेन्यू।

पुतिन ने कहा, 'पाकिस्तान चीन के नियंत्रण में नहीं है' - BBC News हिंदी

होटलों ने विदेशी मेहमानों और डेलीगेट्स के लिए भारत के अलग-अलग हिस्सों के पारंपरिक व्यंजनों को मेन्यू में शामिल किया है। इसमें लखनऊ का गलौटी कबाब, कश्मीर के मसालेदार अखरोट, पुरानी दिल्ली का मैदा काजू, महाराष्ट्र की भाकरवड़ी, राजस्थान की मिनी कचौड़ी और तमिलनाडु का मुरुक्कू शामिल हैं।

पुतिन और शी जिनपिंग के लिए क्या होगा खास?

BRICS सम्मेलन में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी, दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा, इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो, ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन और इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबीय अहमद अली समेत कई नेता हिस्सा ले रहे हैं।

Lucknowi Galouti Kebab Recipe | मुंह में घुल जाने वाले कबाब | Asli Tunday  Style Ghar Par

हालांकि, होटलों की ओर से तैयार किए गए व्यंजन किसी एक नेता के लिए अलग से निर्धारित नहीं हैं। ये मेन्यू BRICS के डेलीगेट्स और अन्य मेहमानों के लिए तैयार किए गए हैं। अलग-अलग देशों के मेहमानों की खान-पान की पसंद को ध्यान में रखते हुए भारतीय व्यंजनों के साथ आधुनिक और अंतरराष्ट्रीय विकल्प भी रखे गए हैं।

ताज महल में कश्मीर से तमिलनाडु तक का स्वाद

नई दिल्ली के ताज महल होटल में मेहमानों को 'ट्रेडिशन टू टेबल' कलेक्शन के जरिए भारत की अलग-अलग क्षेत्रों की पाक विरासत से परिचित कराया जाएगा।

इस खास मेन्यू में कश्मीर के मसालेदार अखरोट, पुरानी दिल्ली का मैदा काजू, महाराष्ट्र की भाकरवड़ी, राजस्थान की मिनी कचौड़ी, बंगाल की कूचो निमकी और तमिलनाडु का मुरुक्कू शामिल हैं।

होटल के मुताबिक, इस मेन्यू का उद्देश्य भारत की क्षेत्रीय पाक-कला की विविधता और भारतीय मेहमाननवाजी की झलक विदेशी मेहमानों तक पहुंचाना है।

लीला पैलेस में दिखेगा 'एडिबल लोटस'

नई दिल्ली के द लीला पैलेस ने भी BRICS मेहमानों के लिए खास तैयारियां की हैं। यहां मेन्यू में एडिबल लोटस को खास जगह दी गई है।

इसे भारत के राष्ट्रीय फूल कमल से प्रेरित होकर तैयार किया गया है। इसे गुलाब, केसर और इलायची जैसे भारतीय स्वादों के साथ बनाया गया है और इसके साथ देसी फल परोसे जाएंगे।

इसके अलावा मेहमानों को मिलेट कुकीज, हाथ से बनी ग्रेनोला बार और वेलनेस इन्फ्यूजन जैसे विकल्प भी मिलेंगे।

बाजरा, ज्वार और सत्तू से बने व्यंजन भी

होटलों के खास मेन्यू में पारंपरिक भारतीय अनाज और आधुनिक पोषण का भी मेल देखने को मिल रहा है। जौ, बाजरा, ज्वार और सत्तू जैसी पारंपरिक सामग्री से तैयार व्यंजनों को भी शामिल किया गया है।

इसका उद्देश्य भारतीय खान-पान की परंपरा को आधुनिक और स्वास्थ्य-केंद्रित तरीके से विदेशी मेहमानों के सामने पेश करना है।

द ललित में गलौटी कबाब और तंदूरी ब्रेड

द ललित ने भी BRICS सम्मेलन के लिए भारतीय क्षेत्रीय व्यंजनों और अंतरराष्ट्रीय स्वाद का मिश्रण तैयार किया है।

मेन्यू में गलौटी कबाब और तंदूरी ब्रेड जैसी क्लासिक भारतीय डिशेज को शामिल किया गया है। इसके अलावा बाजरे से तैयार कई तरह के व्यंजन भी परोसे जाएंगे।

भारतीय व्यंजनों के साथ अंतरराष्ट्रीय स्वाद के विकल्प भी मौजूद रहेंगे। इनमें मिसो पेस्ट के साथ ब्रेज्ड बैंगन, धीमी आंच पर पकाई गई चाइनीज कैबेज और एम्बर सॉस के साथ जापानी शैली की मीठी राजमा डिश शामिल हैं।

भारतीय स्वाद के साथ दिखेगी आधुनिक सोच

BRICS Summit के दौरान तैयार किया गया यह खास मेन्यू केवल मेहमानों को खाना परोसने तक सीमित नहीं है। इसके जरिए भारत की क्षेत्रीय विविधता, पारंपरिक सामग्री और आधुनिक पाक-कला को एक साथ पेश करने की कोशिश की जा रही है।

यानी पुतिन, शी जिनपिंग और दुनिया के दूसरे बड़े नेताओं के लिए दिल्ली में होने वाली इस दावत में उन्हें सिर्फ भारतीय खाना नहीं, बल्कि कश्मीर से तमिलनाडु और लखनऊ से बंगाल तक भारत के अलग-अलग स्वादों की झलक मिलेगी।