Newshaat_Logo

दिल्ली-NCR का बदला मौसम: 3 साल का सबसे ठंडा दिन, 6°C कम तापमान, दिल्ली-NCR में अगले कुछ दिन तक बदला रहेगा मौसम

हाल ही में दिल्ली में करीब 28.8°C अधिकतम तापमान रिकॉर्ड हुआ, जो सामान्य से ~6°C कम था. यानी 3 साल में सबसे ठंडा अप्रैल का दिन माना गया. अप्रैल में दिल्ली का सामान्य तापमान 30–40°C के बीच रहता है, इसलिए यह गिरावट असामान्य मानी जा रही है

 
Jharkhand

Delhi Weather: दिल्ली में अप्रैल के महीने में लगातार हो रही बारिश ने फरवरी वाली गुलाबी ठंड का अहसास करा दिया है. दिल्ली में बुधवार 8 अप्रैल इस माह में तीन साल की सबसे ठंडा दिन रहा. अभी राहत के आसार नहीं हैं, आज भी तेज बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है.

अप्रैल में ये तीसरा सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ है, जिसने एनसीआर को भिगो डाला है. दिल्ली, नोएडा से गाजियाबाद तक अधिकतम तापमान में 6 से 7 डिग्री तक की गिरावट हुई थी.

दिल्ली में मंगलवार को अधिकतम तापमान 28.8 डिग्री था, जो सामान्य से 6.3 डिग्री कम रहा. अप्रैल 2023 के बाद अप्रैल का ये सबसे कम तापमान है. मौसम विभाग की मानें तो 1 अप्रैल 2023 को इससे पहले अधिकतम तापमान 28.4 डिग्री तक गिरा था.

तब राजधानी में न्यूनतम तापमान 20.1 डिग्री दर्ज रहा था. नमी का स्तर भी ज्यादा रहा. दिल्ली में मंगलवार सुबह 8:30 बजे से शाम 5:30 बजे के बीच 3 मिमी बारिश हुई. पालम, रिज में 2.1 मिमी और आयानगर में 2 मिमी बारिश हुई.

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, मौसम में बदलाव पश्चिमी विक्षोभ और हवा के बदलते पैटर्न की वजह से है. बुधवार को भी बारिश और बादल छाए रहने की संभावना है.इसके चलते ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. तापमान सुबह 17 से 28 के बीच रहने की संभावना है. 

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, दिल्ली में एयर क्वालिटी मीडियम लेवल पर बनी हुई है और AQI 114 रहा.हवा आने वाले वक्त में भी साफ रहने की संभावना है. नोएडा, गाजियाबाद में अचानक आंधी और भारी बारिश ने जनजीवन बदला रहा. कई जगह पेड़ गिरने और ट्रैफिक की परेशानी सामने आईं.