Newshaat_Logo

Muzaffarnagar में वोटिंग के बीच बवाल! BJP-S​​P कार्यकर्ता भिड़े, जमकर चले लात-घूंसे

वोट डालने को लेकर मुजफ्फरनगर में हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला. यहां भाजपा और समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में सरेआम मारपीट शुरू हो गई. इस दौरान जमकर लात-घूंसे चले और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना ने मतदान के दौरान चुनावी माहौल को गरमा दिया.
 
UP

Muzaffarnagar:  उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में MLC चुनाव के लिए मतदान के दौरान भाजपा और समाजवादी पार्टी (सपा) के नेताओं व कार्यकर्ताओं के बीच विवाद हो गया। DAV इंटर कॉलेज स्थित मतदान केंद्र पर वोट डालने को लेकर शुरू हुई कहासुनी देखते ही देखते धक्का-मुक्की और हाथापाई तक पहुंच गई। घटना के बाद मतदान केंद्र पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और दोनों दलों के समर्थकों के बीच तनाव बढ़ गया।


वोटिंग को लेकर बढ़ा विवाद, दोनों पक्ष आमने-सामने

जानकारी के मुताबिक, मतदान के दौरान भाजपा और सपा के नेताओं व कार्यकर्ताओं के बीच किसी बात को लेकर बहस शुरू हुई। वोट डालने को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी और गाली-गलौज होने लगी। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से धक्का-मुक्की और हाथापाई शुरू हो गई। मतदान केंद्र पर मौजूद लोगों के बीच हंगामे की स्थिति पैदा हो गई।

मौके पर पहुंची पुलिस, स्थिति संभालने की कोशिश

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत कराने का प्रयास किया। इस दौरान थानेदार रघुराज सिंह भी मौके पर मौजूद रहे। झड़प के बीच उन्हें भी धक्का-मुक्की का सामना करना पड़ा। पुलिस ने हस्तक्षेप कर विवाद को शांत कराने और मौके पर स्थिति नियंत्रित करने की कोशिश की।

MLC चुनाव के दौरान हुई इस घटना से इलाके में चुनावी माहौल गरमा गया। फिलहाल, विवाद की पूरी वजह और घटना के संबंध में आगे की कार्रवाई को लेकर विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है।