Newshaat_Logo

नतीजों के बाद बंगाल में बवाल, जामुड़िया में टीएमसी दफ्तर में आगजनी, भाजपा समर्थकों पर हिंसा के आरोप

West Bengal Post Poll Violence 2026: घटना के बाद पश्चिम बंगाल पुलिस ने पूरे इलाके में अतिरिक्त बल तैनात कर दिया है. संवेदनशील क्षेत्रों में गश्त बढ़ा दी गई है ताकि हालात और न बिगड़ें. पुलिस का कहना है कि स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है, लेकिन एहतियात के तौर पर सख्ती बरती जा रही है.
 
WEST BENGAL 2026

West Bengal Post Poll Violence 2026: पश्चिम बंगाल में चुनाव परिणाम सामने आते ही हिंसा की घटनाएं शुरू हो गई हैं. जामुड़िया इलाके में स्थित तृणमूल कांग्रेस के एक पार्टी कार्यालय में आगजनी की घटना सामने आई है. इस घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया, जबकि टीएमसी ने इसके लिए सीधे तौर पर भारतीय जनता पार्टी पर आरोप लगाए हैं.

West Bengal Post Poll Violence 2026 Churulia TMC Office Set on Fire

टीएमसी कार्यालय में आगजनी

स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, चुनावी नतीजों के रुझान सामने आने के बाद अचानक कुछ असामाजिक तत्वों ने टीएमसी कार्यालय में तोड़फोड़ की और आग लगा दी. देखते ही देखते दफ्तर का एक बड़ा हिस्सा जलकर खाक हो गया. घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग और पुलिस मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया.

भारी पुलिस बल तैनात

घटना के बाद पश्चिम बंगाल पुलिस ने पूरे इलाके में अतिरिक्त बल तैनात कर दिया है. संवेदनशील क्षेत्रों में गश्त बढ़ा दी गई है ताकि हालात और न बिगड़ें. पुलिस का कहना है कि स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है, लेकिन एहतियात के तौर पर सख्ती बरती जा रही है.

टीएमसी कार्यालय जलकर हो गया राख

​घटना सोमवार (4 मई) को हुई, जब मतगणना के रुझानों के बीच चुरुलिया में टीएमसी कार्यालय से अचानक आग की लपटें उठती देखी गयीं. देखते ही देखते पूरा कार्यालय जलकर खाक हो गया. टीएमसी नेतृत्व ने सीधा आरोप लगाया है कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) के समर्थकों ने जान-बूझकर इलाके में डर का माहौल बनाने के लिए इस घटना को अंजाम दिया है.

हालांकि, भाजपा की ओर से इस पर अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आयी है. प्रशासन की ओर से भी कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी नहीं किया गया है. बहरहाल, इलाके में तनावपूर्ण शांति है. सुरक्षा बलों को तैनात कर दिया गया है, ताकि किसी भी संभावित हिंसा को टाला जा सके.