पुणे : श्री परशुराम समाज द्वारा छठ पूजा महोत्सव का किया गया भव्य आयोजन

पुणे के श्री परशुराम समाज के सौजन्य से इस वर्ष हरंतले बस्ती, वडगांव शिंदे रोड, लोहेगांव पुणे एवं मारुति मंदिर मैदान, खराड़ी-वडगांवशेरी में छठ पूजा महोत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा। छठ महापर्व के पावन अवसर पर घाटों की विशेष सफाई, मंडप निर्माण, श्रद्धालुओं के लिए चेंजिंग रूम एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम की व्यवस्था की गई है, ताकि व्रतधारियों को किसी भी असुविधा का सामना न करना पड़े।
महोत्सव का कार्यक्रम इस प्रकार है:
नहाय-खाय: 5 नवंबर 2024
खरना: 6 नवंबर 2024
संध्या अर्घ्य: 7 नवंबर 2024
प्रातःकालीन अर्घ्य: 8 नवंबर 2024 ,( पड़ना)
बताते चलें कि श्री परशुराम समाज की संयोजक टीम ने सभी श्रद्धालुओं से अनुरोध किया है कि वे छठ पूजा महोत्सव में सम्मिलित होकर इस पवित्र पर्व को उल्लासपूर्वक मनाएं और पुण्य लाभ अर्जित करें। साथ ही सुरक्षा के मद्देनज़र पूजा स्थल पर निर्धारित समय पर पहुंचे।
