Newshaat_Logo

बंगाल-असम में CM फेस पर मंथन तेज: बीजेपी ने अमित शाह-जेपी नड्डा को बनाया केंद्रीय पर्यवेक्षक, सियासी सरगर्मी चरम पर

 
बंगाल-असम में CM फेस पर मंथन तेज: बीजेपी ने अमित शाह-जेपी नड्डा को बनाया केंद्रीय पर्यवेक्षक, सियासी सरगर्मी चरम पर
Political news: पश्चिम बंगाल और असम में मुख्यमंत्री पद को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी ने दोनों राज्यों में विधायक दल के नेता के चयन के लिए अपने शीर्ष नेताओं को केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त कर दिया है, जिससे यह स्पष्ट हो गया है कि अब जल्द ही सीएम फेस पर मुहर लग सकती है।

पश्चिम बंगाल में भाजपा विधायक दल के नेता के चयन के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को केंद्रीय पर्यवेक्षक बनाया गया है। उनके साथ ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी भी पर्यवेक्षक के रूप में कोलकाता जाएंगे। दोनों नेता वहां विधायकों के साथ बैठक कर नेता का चयन करेंगे, जिसे मुख्यमंत्री पद के लिए आगे बढ़ाया जाएगा।

वहीं असम में भी पार्टी ने बड़ी जिम्मेदारी अपने शीर्ष नेतृत्व को सौंपी है। भाजपा ने केंद्रीय मंत्री JP Nadda और हरियाणा के मुख्यमंत्री Nayab Singh Saini को केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है, जो वहां विधायक दल के नेता के चयन की प्रक्रिया को अंतिम रूप देंगे।

भाजपा का यह कदम संकेत देता है कि पार्टी मुख्यमंत्री चयन को लेकर कोई जोखिम नहीं लेना चाहती और पूरी प्रक्रिया को शीर्ष स्तर से नियंत्रित कर रही है। दोनों राज्यों में अब नजरें इस बात पर टिकी हैं कि आखिर पार्टी किस चेहरे पर भरोसा जताती है।

आपको बता दें कि, बंगाल और असम में सरकार गठन की प्रक्रिया अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच चुकी है और आने वाले कुछ दिनों में सियासी तस्वीर पूरी तरह साफ हो सकती है।