रीपोलिंग के दौरान साउथ 24 परगना में बवाल, बीजेपी और टीएमसी कार्यकर्ताओं के बीच झड़प से बिगड़े हालात
South 24 Parganas West Bengal: पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में एक ओर मगराहाट पश्चिम (AC‑142) और डायमंड हार्बर (AC‑143) विधानसभा सीटों पर पुनर्मतदान (री‑पोलिंग) चल रहा है, वहीं दूसरी ओर फाल्टा इलाके में हिंसा और तनाव की घटनाएं सामने आ रही हैं.
फाल्टा में रीपोलिंग की उठी मांग
फाल्टा और उससे सटे हसीमनगर क्षेत्र में स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन करते हुए आरोप लगाया है कि तृणमूल कांग्रेस (TMC) से जुड़े लोग उन्हें धमका रहे हैं और डर का माहौल बनाया जा रहा है. प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि तृणमूल कांग्रेस (TMC) से जुड़े स्थानीय नेताओं और उनके समर्थक उन्हें धमका रहे हैं, मारपीट कर रहे हैं और दबाव बना रहे हैं.
रीपोलिंग में साउथ 24 परगना हिंसा, बीजेपी-टीएमसी भिड़े
पश्चिम बंगाल चुनाव 2026, साउथ 24 परगना में रीपोलिंग के दौरान बीजेपी और टीएमसी समर्थकों में झड़प. बीजेपी समर्थकों का आरोप है कि उन्हें वोट देने से रोका जा रहा है. भारी सुरक्षा तैनात.
दक्षिण 24 परगना में सीआरपीएएफ और RAF के जवान तैनात
पश्चिम बंगाल चुनाव 2026, दक्षिण 24 परगना, 4 मई को वोटों की गिनती से पहले फालता इलाके में सीआरपीएएफ और आरएएफ के जवान तैनात हैं. यहां के लोग विरोध कर रहे हैं, उनका आरोप है कि टीएमसी नेता उन्हें धमका रहे हैं.
दक्षिण 24 परगना में लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया, टीएमसी नेता पर धमकाने का आरोप
पश्चिम बंगाल चुनाव 2026, दक्षिण 24 परगना के फालता इलाके में स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया, उनका आरोप है कि टीएमसी नेता उन्हें धमका रहे हैं. यहां सुरक्षाकर्मी तैनात हैं.
इलाके में भारी फोर्स तैनात
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए इलाके में CRPF और RAF (रैपिड एक्शन फोर्स) की भारी तैनाती की गई है. फाल्टा क्षेत्र में CRPF का एक बख्तरबंद वाहन (Armoured Vehicle) भी तैनात किया गया है. सुरक्षा बल लगातार इलाके में फ्लैग मार्च और गश्त कर रहे हैं.







