Newshaat_Logo

मेघा घटा घनघोर: दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में मौसम बदलेगा करवट, पंजाब-हरियाणा से राजस्थान तक होगी तेज बारिश

Monsoon Latest Update Today: बारिश की वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत मिलेगी. विशेषज्ञों का कहना है कि यह बदलाव मॉनसून के आगे बढ़ने का संकेत माना जा रहा है.
 
DELHI WEATHER 2026

Monsoon Latest Update Today: भीषण गर्मी से परेशान लोगों को जल्द राहत मिलने वाली है. मौसम विभाग ने दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में तेज बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है. राजधानी दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम में अगले 24 घंटों के दौरान झमाझम बारिश होने की संभावना जताई गई है.

delhi mausam news imd alert for light rain and thunderstorm in ncr know  delhi weather update दिल्ली वालों के लिए गुड न्यूज, 4 दिन झमाझम बारिश का  अलर्ट, चलेंगी तेज रफ्तार हवाएं,

मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ और मॉनसून की गतिविधियां तेज होने की वजह से मौसम का मिजाज अचानक बदल सकता है. यूपी के कई जिलों में तेज हवा, गरज-चमक और आंधी के साथ बारिश होने के आसार हैं. वहीं पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के कई इलाकों में भी बादल जमकर बरस सकते हैं. मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और खुले स्थानों में जाने से बचने की सलाह दी है.

उत्तर भारत में प्रचंड गर्मी के बीच मॉनसून भले ही अभी दूर है, लेकिन उससे पहले ही बारिश पूरे उत्तर भारत को भिगोने वाली है. अगले तीन दिन दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों में आंधी, बारिश और कहीं-कहीं ओलावृष्टि की भी चेतावनी मौसम विभाग ने जारी की है. दरअसल, भारत मौसम विभाग (IMD) के पूर्वानुमान के मुताबिक, 26 मई तक दक्षिण पश्चिम मॉनसून इस साल केरल तट पर नहीं पहुंचा. अब इसमें तीन-चार दिनों की देरी हो सकती है. लेकिन मॉनसून के पहले ही हिमालय क्षेत्र में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी राज्यों उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी देखने को मिलेगी, वहीं उत्तर भारत के राज्यों में आंधी, बारिश का अलर्ट है. राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली से वेस्ट यूपी तक आज तेज आंधी, बारिश और बिजली गिरने का खतरा है.

जून में झमाझम बारिश की उम्मीद, मौसम विभाग की भविष्यवाणी – सामान्य से अधिक  होगी वर्षा - India Meteorological Department prediction for June to  september rainfall monsoon ntc - AajTak

मॉनसून के पहले कहां- कब बारिश (Rain Alert Today)

  • उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर में 28 से 30 मई तक बारिश

  • हिमाचल में 28-29 मई को बारिश, आंधी
  • दिल्ली, पंजाब, हरियाणा,में 28 से 31 मई
  • पूर्वी उत्तर प्रदेश में 28 से 31 मई के बीच 
  • राजस्थान में 28 और 29 मई को आंधी, बारिश
  • मध्य प्रदेश, गोवा में 29 मई तक बारिश
  • महाराष्ट्र में 26 से 28 मई, गुजरात में 30 से 1 जून के बीच
  • बिहार, ओडिशा में 26 से 30 मई के बीच आंधी, बारिश
  • झारखंड में एक हफ्ते तक का रेन अलर्ट
  • मुंबई, केरल में भी 28-29 तक बारिश

Monsoon: दिल्ली में जल्द मॉनसून देगा दस्तक! आज कई राज्यों में जमकर बरसेंगे  बादल - Monsoon soon arrive in Delhi heavy rain alert in many states today -

यूपी, दिल्ली, पंजाब-राजस्थान तक बिगड़ेगा मौसम

उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, और जम्मू-कश्मीर में बारिश का अलर्ट है. उत्तराखंड. जम्मू-कश्मीर में 27 से 30 मई तक बारिश आने का अनुमान है. हिमाचल में 28 और 29 मई को बारिश आ सकती है. साथ ही 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगे.वेस्ट यूपी में नोएडा, गाजियाबाद, बागपत से हापुड़ तक 28 से 31 मई तक हल्की से तेज बारिश आ सकती है. 70 से 80 किमी प्रति घंटे की गति से आंधी आने की भी चेतावनी है. पंजाब, हरियाणा से राजस्थान तक बारिश और आंधी आने की चेतावनी है. 29 मई को पूर्वांचल में भी 80 किमी प्रति घंटे रफ्तार से आंधी तूफान आने की चेतावनी है. 

मॉनसून की तारीख (Monsoon update)

आम तौर पर मॉनसून सीजन 1 जून के आसपास शुरू होता है. पिछले साल मॉनसून 1 जून 2025 को 8 दिन पहले 24 मई को ही केरल तट पर पहुंच गया था. मॉनसून ने औसत से 9 दिन पहले 29 जून को ही पूरे देश को कवर भी कर लिया था. लेकिन इस बार ये 2-3 जून को केरल पहुंच सकता है. मॉनसून के अगले 2-3 दिन के दौरान दक्षिण पूर्व अरब सागर के कुछ और हिस्सों, पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी और अंडमान सागर के बाकी हिस्सों में आगे बढ़ने के लिए अनुकूल हालात हैं.भारत मौसम विभाग ने इस साल जून से सितंबर के बीच दक्षिण-पश्चिम मॉनसून सीजन के दौरान देश के अधिकतर हिस्सों में औसत से कम बारिश होने का पूर्वानुमान जारी किया है.

Monsoon Rain Alert

मॉनसून में कम बारिश के संकेत

मौसम विभाग के आकलन (Monsoon Mission Climate Forecast System) के मुताबिक, दक्षिण-पश्चिम मॉनसून सीजन के दौरान अल नीनो के हालात पैदा हो सकते हैं. इस कारण इस साल मॉनसून सीजन में कम बारिश होने के संकेत हैं. मौसम विभाग का अनुमान है कि जून में परिस्थितियां बारिश के लिए सामान्य रहेंगी. इसके बाद अल नीनो सक्रिय होने का ज्यादा असर मॉनसून की बारिश पर अगस्त और सितंबर महीनों में पड़ने का अंदेशा है.

मॉनसून की बारिश कृषि क्षेत्र अर्थव्यवस्था के लिए बेहद महत्वपूर्ण है. इसका सीधा असर खरीफ सीजन के दौरान फसलों की बुवाई पर पड़ता है. IMD के मुताबिक, भारत में अधिकतर खरीफ फसलों की बुवाई जून और जुलाई महीने में हो जाती है. ऐसे में भारत मौसम विभाग का अनुमान है की इस साल मॉनसून सीजन के दौरान औसत से कम बारिश होने का ज्यादा असर खरीफ फसलों की बुवाई पर नहीं होगा.

UP Weather Predication Today: Aaj Mausam Kasia Rahega 25 June 2024 Kab  Aayega Uttar Pradesh Mein Monsoon Update IMD Monsoon Rain And Heat Wave  Alert | Jansatta

मॉनसून पर मौसम विभाग का पूर्वानुमान

भारत मौसम विभाग की लंबे समय के अनुमान (LPA) रिपोर्ट में कहा गया है इस साल जून से सितंबर के बीच देशभर में LPA का 92 फीसदी बारिश होने की संभावना है, यानी आठ फीसदी कम.रिपोर्ट के मुताबिक, देश के अधिकतर हिस्सों में सामान्य से कम बारिश होने की संभावना है. हालांकि नार्थ-ईस्ट, उत्तर-पश्चिम और दक्षिण प्रायद्वीप भारत के कुछ क्षेत्रों में सामान्य से लेकर सामान्य से अधिक बारिश होने का पूर्वानुमान है. अब भारत मौसम विभाग दक्षिण-पश्चिम मॉनसून को लेकर ताजा रिपोर्ट मई के अंत में जारी करेगा.

मॉनसून क्या है

मौसम विभाग दक्षिण पश्चिम मॉनसून की तारीख सामान्यतया 1 जून मानता है.  दक्षिण-पश्चिम मॉनसून एक मौसम प्रणाली है, जो केरल, महाराष्ट्र से बढ़ते हुए जून से सितंब तक उत्तर भारत में बारिश लेकर आती है. इससे भारत की सालाना बारिश का लगभग 70 प्रतिशत मिलता है.

मॉनसून कब आएगा 

अंडमान निकोबार द्वीप के बाद केरल वो स्थान है, जहां मॉनसून सबसे पहले पहुंचता है. यह पूरे देश के लिए राहत, ठंडी हवाओं और बारिश के मौसम का संकेत है. 

Researchers demystify the North American monsoon | Popular Science

मॉनसून की परिभाषा क्या है

बेमौसम किसी भी बारिश को मॉनसून नहीं कह सकते. केरल में पहले से ही प्री मॉनसून बारिश हो रही है. तिरुवनंतपुरम, अलपुझा, कोल्लम और एर्नाकुलम समेत 4 जिलों में भारी बारिश और गरज के साथ येलो अलर्ट जारी किया गया है.मई के अंत में जब केरल के 14 मौसम केंद्रों में से कम से कम 60 प्रतिशत सेंटर पर लगातार दो दिनों तक 2.5 मिमी या उससे अधिक बारिश दर्ज होती है. साथ ही हवा और बादल छाने के मानक पूरे होते हैं, तब भारत मौसम विभाग मॉनसून आने की घोषणा करता है. मॉनसून के आगमन में कई वायुमंडलीय परिस्थितियां भूमिका निभाती हैं.