Movie prime

प्रियंका गांधी का ऐलान, कहा- UP चुनाव में अकेले अपने दम पर लड़ेगी कांग्रेस

 

उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले व‍िधानसभा चुनाव 2022 को लेकर कांग्रेस की राष्‍ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बड़ा ऐलान क‍िया है. बुलंदशहर में जनसभा संबोध‍ित करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा क‍ि यूपी व‍िधानसभा चुनाव कांग्रेस पार्टी अकेले अपने दम पर लड़ेगी. इतना ही नहीं उन्होंने साथ ही ये भी कहा कि पार्टी प्रदेश की हर सीट पर कांग्रेस कार्यकर्ता को उम्मीदवार बनाएगी. 

आपको बता दे कि कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने विपक्षी समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि यूपी में न सपा लड़ रही है और ना ही बसपा, सिर्फ कांग्रेस लड़ रही है. प्रियंका गांधी ने कहा कि कोरोना वायरस हो या कोई और संकट, कांग्रेस के कार्यकर्ता ही हैं जो लोगों की मदद के लिए आगे आए. उन्होंने सवाल किया कि क्या उन्नाव, लखीमपुर खीरी या हाथरस की घटनाओं के खिलाफ सपा या बसपा के लोग खड़े हुए थे? कांग्रेस ने संघर्ष किया. 

बता दे प्रियंका गांधी ने आगे कहा कि, जो आजादी के लिए नहीं लड़े वे स्वतंत्रता का सम्मान नहीं कर सकते. जो व्यक्ति घर बनाता है, उसके मन में इसके लिए अलग तरह का प्यार होता है. लेकिन आने वाली पीढ़ी को जब ये मुफ्त में मिलता है तो उसके मन में अलग तरह की भावना रहती है. इतना ही नहीं प्रियंका गांधी ने भारतीय जनता पार्टी को भी निशाने पर लिया और कहा और कहा कि, वे आजादी की अहमियत नहीं समझ पा रहे हैं.