Newshaat_Logo

बंगाल में आतंकी नेटवर्क पर शिकंजा, STF ने हमीम मंडल के सहयोगी आदित्य को किया गिरफ्तार

Kolkata: एसटीएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, जांच के दौरान मिले ठोस सुरागों के आधार पर आदित्य सिंह को गिरफ्तार किया गया. हालांकि अधिकारियों ने जांच की संवेदनशीलता का हवाला देते हुए अधिक जानकारी साझा नहीं की है. एजेंसी अब इस कथित नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान करने और उनकी भूमिका की जांच कर रही है.
 
KOLKATA

Kolkata: पश्चिम बंगाल पुलिस के स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने कथित आतंकी और जासूसी नेटवर्क की जांच में एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए सोमवार को हावड़ा से आदित्य सिंह उर्फ राजू को गिरफ्तार किया है. जांच एजेंसी का दावा है कि आदित्य का संबंध पहले गिरफ्तार किए गए संदिग्ध हमीद मंडल उर्फ हमीम मंडल से था. फिलहाल STF पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है.

बंगाल STF ने जैश ऑपरेटिव हमीम मंडल के साथी को दबोचा, ऐसे आतंकियों के संपर्क  में आया ता आदित्य सिंह - Bengal STF arrests another suspected associate of  Jaish operative Hamim Mondal

सटीक इनपुट के आधार पर हुई गिरफ्तारी

एसटीएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, जांच के दौरान मिले ठोस सुरागों के आधार पर आदित्य सिंह को गिरफ्तार किया गया. हालांकि अधिकारियों ने जांच की संवेदनशीलता का हवाला देते हुए अधिक जानकारी साझा नहीं की है. एजेंसी अब इस कथित नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान करने और उनकी भूमिका की जांच कर रही है.

Bengal STF Arrests Suspected JeM Operative Hamid Mondal Over Alleged Plot  Targeting Chief Minister Suvendu Adhikari

ऑनलाइन गेमिंग प्लेटफॉर्म से हुआ संपर्क

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आदित्य सिंह कथित तौर पर एक ऑनलाइन गेमिंग प्लेटफॉर्म के जरिए हमीम मंडल के संपर्क में आया था. इसके बाद वह जांच एजेंसियों के अनुसार इस कथित नेटवर्क का हिस्सा बन गया.

एसटीएफ को संदेह है कि आदित्य ने शहरी विकास राज्यमंत्री उमेश राय और उनके बेटे से संबंधित जानकारी जुटाकर हमीम मंडल तक पहुंचाई थी. एजेंसी इस पहलू की भी गहराई से जांच कर रही है.

अब तक तीन गिरफ्तारियां

इस मामले में पश्चिम बंगाल STF अब तक तीन लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है.

  • सबसे पहले बर्धमान से हमीद मंडल उर्फ हमीम मंडल की गिरफ्तारी हुई.
  • उसके बाद झारखंड के साहिबगंज से उसकी कथित सहयोगी अर्पिता सरकार को गिरफ्तार किया गया.
  • अब तीसरी गिरफ्तारी हावड़ा से आदित्य सिंह उर्फ राजू की हुई है.

जांच जारी

एसटीएफ का कहना है कि मामले की जांच अभी जारी है. डिजिटल साक्ष्यों, मोबाइल डेटा और अन्य तकनीकी जानकारियों की जांच की जा रही है. एजेंसी यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इस कथित नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल थे तथा उनकी क्या भूमिका थी.