Cyclone Alert: आज रात Landfall करेगा Deep Depression! आंध्र-ओडिशा में भारी बारिश, बिहार-झारखंड तक असर
Cyclone Alert: बंगाल की खाड़ी में बना डीप डिप्रेशन बुधवार को उत्तर आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा के तट की ओर तेजी से बढ़ रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक यह सिस्टम 23 सितंबर की रात विशाखापत्तनम और गोपालपुर के बीच, कलिंगपट्टनम के करीब तट पार कर सकता है। फिलहाल IMD ने इसे चक्रवाती तूफान नहीं, बल्कि Deep Depression की श्रेणी में रखा है।

IMD के 23 सितंबर के बुलेटिन के अनुसार, सुबह 8:30 बजे सिस्टम कलिंगपट्टनम से करीब 60 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व, विशाखापत्तनम से 140 किलोमीटर पूर्व-उत्तर-पूर्व और गोपालपुर से करीब 150 किलोमीटर दक्षिण में स्थित था। इसके पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ने और रात तक तट पार करने की संभावना है।
कलिंगपट्टनम के पास Landfall की संभावना
The Deep Depression over Westcentral & adjoining Northwest Bay of Bengal, moved westwards with a speed of 05 kmph during past 06 hours, and lay centred at 1130 hrs IST of today, the 23rd September, 2026, over the same region near latitude 18.0°N and longitude 84.4°E, about 50 km southeast of Kalingapatnam (Andhra Pradesh), 120 km east-northeast of Visakhapatnam (Andhra Pradesh), 150 km south-southwest of Gopalpur (Odisha) and 250 km southwest of Puri (Odisha). It is very likely to move west-northwestwards, and cross North Andhra Pradesh - South Odisha coasts between Vishakhapatnam & Gopalpur, close to Kalingapatnam as a Deep Depression by night of 23rd September 2026. The system is under continuous surveillance by the Doppler Weather Radar at Vishakhapatnam.
— India Meteorological Department (@Indiametdept) September 23, 2026

मौसम विभाग के अनुसार डीप डिप्रेशन के विशाखापत्तनम और गोपालपुर के बीच, कलिंगपट्टनम के आसपास तट पार करने की संभावना है। उत्तर आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में 30–35 नॉट की हवाएं और 40 नॉट तक के झोंके चल सकते हैं। समुद्र की स्थिति भी खराब से बहुत खराब रहने की चेतावनी दी गई है।
दक्षिण ओडिशा तट पर 30–35 नॉट की हवाओं के साथ 45 नॉट तक के झोंके आने की संभावना जताई गई है। कई स्थानों पर बारिश और गरज-चमक के साथ भारी बारिश हो सकती है।
आंध्र प्रदेश और ओडिशा में भारी बारिश का अलर्ट
डीप डिप्रेशन के प्रभाव से आंध्र प्रदेश और ओडिशा के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश का दौर जारी है। IMD ने दक्षिणी ओडिशा के कई जिलों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। 24 और 25 सितंबर को कालाहांडी, नबरंगपुर, कोरापुट और मलकानगिरी में बहुत भारी बारिश की संभावना बताई गई है।
आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम, अनकापल्ली, काकीनाडा, कोनसीमा, ईस्ट गोदावरी, वेस्ट गोदावरी और एलुरु जैसे जिलों में भी बारिश का असर देखने को मिल सकता है।
बिहार, झारखंड और पूर्वी यूपी तक पहुंच सकता है असर
तट पार करने के बाद सिस्टम धीरे-धीरे कमजोर होगा, लेकिन इसके अवशेष मध्य और पूर्वी भारत के मौसम को प्रभावित कर सकते हैं। स्काईमेट के अनुसार बारिश का असर आगे चलकर छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ के साथ बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश तक पहुंच सकता है।
इससे पूर्वी भारत के कई हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक बारिश की गतिविधियां बनी रह सकती हैं।
मलकानगिरी में प्रशासन अलर्ट, स्कूल बंद
डीप डिप्रेशन के असर को देखते हुए ओडिशा के मलकानगिरी जिले में प्रशासन ने सुरक्षा तैयारियां तेज कर दी हैं। जिले में भारी बारिश और तेज हवाओं की आशंका के बीच स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों को बंद रखने का फैसला किया गया है।
मलकानगिरी के अलावा ओडिशा के कई अन्य जिलों में भी एहतियाती कदम उठाए गए हैं। संवेदनशील इलाकों में राहत और बचाव टीमों को तैयार रखा गया है तथा लोगों से उफनती नदियों और नालों को पार नहीं करने की अपील की गई है।
ODRAF की टीमें तैनात, राहत केंद्र तैयार
प्रशासन ने संभावित जलभराव और बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए राहत केंद्र तैयार रखे हैं। जरूरत पड़ने पर संवेदनशील इलाकों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की तैयारी की गई है। ODRAF की टीमें भी संवेदनशील क्षेत्रों में तैनात हैं।
क्या बनेगा Cyclone Arnab?
डीप डिप्रेशन के चक्रवाती तूफान में बदलने की स्थिति में इसका नाम ‘Arnab’ रखा जाएगा। यह नाम बांग्लादेश द्वारा प्रस्तावित नामों की सूची में शामिल है। हालांकि, 23 सितंबर को IMD के आधिकारिक बुलेटिन में सिस्टम को अभी Deep Depression ही बताया गया है, इसलिए फिलहाल इसे आधिकारिक रूप से ‘Cyclone Arnab’ कहना सही नहीं होगा।
मौसम विभाग लगातार सिस्टम की निगरानी कर रहा है। तटीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को स्थानीय प्रशासन और IMD की ओर से जारी ताजा चेतावनियों का पालन करने की सलाह दी गई है।