Newshaat_Logo

बारिश में देरी से बढ़ी किसानों की चिंता, सिंचाई के लिए तरस रही खेतों में खड़ी फसल

National: किसान अपनी फसल को बचाने के लिए बूंद-बूंद पानी का इंतजाम करने को मजबूर हैं. मानसून की देरी से किसान चिंतित हैं. उत्पादन पर भी असर का डर बना हुआ है. उत्तर भारत के कई इलाकों में किसान सूखे जैसे हालात का सामना कर रहे हैं.
 
NATIONAL

National: राजधानी दिल्ली में मानसून की देरी ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है. समय पर बारिश नहीं होने के कारण खेतों में खड़ी फसलें पानी के अभाव से प्रभावित हो रही हैं. किसान आसमान की ओर टकटकी लगाए मानसून के आगमन का इंतजार कर रहे हैं, जबकि बढ़ती गर्मी और सूखे हालात खेती के लिए चुनौती बनते जा रहे हैं.

किसानों को अभी करना होगा मानसून का इंतजार, इस तारीख से जिले में होगी झमाझम  बारिश

दिल्ली के ग्रामीण इलाकों में किसानों का कहना है कि बारिश नहीं होने से सिंचाई पर उनकी निर्भरता बढ़ गई है. कई क्षेत्रों में पर्याप्त सिंचाई संसाधन उपलब्ध नहीं होने के कारण फसलों की वृद्धि प्रभावित हो रही है. किसानों को डर है कि यदि जल्द बारिश नहीं हुई तो उत्पादन पर गंभीर असर पड़ सकता.

हालात ऐसे हैं कि कई किसान अपनी फसल को बचाने के लिए बूंद-बूंद पानी का इंतजाम करने को मजबूर हैं. मानसून की देरी से किसान चिंतित हैं. उत्पादन पर भी असर का डर बना हुआ है. उत्तर भारत के कई इलाकों में किसान सूखे जैसे हालात का सामना कर रहे हैं. ट्यूबवेल से सिंचाई करना किसानों की जेब पर भारी पड़ रहा है. डीजल और बिजली के बढ़ते खर्च ने खेती की लागत बढ़ा दी है. राजधानी दिल्ली में भी गर्मी का असर खेतों पर साफ दिखाई दे रहा है. हर किसान को मानसून का इंतजार है.