Newshaat_Logo

Delhi-Patna Vande Bharat: छठ-दिवाली से पहले बड़ी खुशखबरी! 21 अक्टूबर से चल सकती है, जानें पूरा रूट

Vande Bharat Special:  दिवाली और छठ महापर्व से पहले दिल्ली से बिहार जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए नई दिल्ली-पटना वंदे भारत स्पेशल चलाने का प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेजा गया है. प्रस्ताव के मुताबिक ट्रेन करीब 994 किलोमीटर की दूरी लगभग 13 घंटे में तय करेगी.
 
UP

UP:   दीपावली और छठ महापर्व के दौरान दिल्ली से उत्तर प्रदेश और बिहार आने-जाने वाले यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने अतिरिक्त ट्रेन चलाने की तैयारी शुरू कर दी है। उत्तर रेलवे ने नई दिल्ली-पटना के बीच वंदे भारत स्पेशल ट्रेन चलाने का प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेजा है। प्रस्ताव के मुताबिक करीब 994 किलोमीटर की दूरी यह ट्रेन लगभग 13 घंटे में पूरी कर सकती है।

13 घंटे में दिल्ली से पटना! दिवाली-छठ पर स्पेशल वंदे भारत का प्रस्ताव...  देखें टाइमिंग, किराया, स्टॉपेज - delhi patna vande bharat special festival  train northern railway ...

अगर रेलवे बोर्ड से प्रस्ताव को मंजूरी मिल जाती है, तो त्योहारों के दौरान दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार के बीच सफर करने वाले यात्रियों को एक अतिरिक्त तेज ट्रेन का विकल्प मिल सकेगा। हालांकि, ट्रेन का अंतिम संचालन रेलवे बोर्ड की मंजूरी के बाद ही तय होगा।

यूपी के इन प्रमुख स्टेशनों पर होगा ठहराव

प्रस्तावित वंदे भारत स्पेशल ट्रेन को उत्तर प्रदेश के कई प्रमुख स्टेशनों पर रोकने की योजना है। नई दिल्ली से रवाना होने के बाद ट्रेन अलीगढ़, कानपुर सेंट्रल, प्रयागराज और पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर ठहर सकती है।

इसके बाद ट्रेन बक्सर और आरा होते हुए पटना पहुंचेगी। इससे दिल्ली से अलीगढ़, कानपुर, प्रयागराज और आसपास के क्षेत्रों में आने-जाने वाले यात्रियों को भी फायदा मिलने की उम्मीद है।

त्योहारों के दौरान दिल्ली से यूपी और बिहार की ओर जाने वाली ट्रेनों में यात्रियों की संख्या काफी बढ़ जाती है। ऐसे में वंदे भारत स्पेशल के संचालन से यात्रियों को यात्रा के लिए एक और विकल्प उपलब्ध हो सकता है।

21 अक्टूबर से चलाने का प्रस्ताव

उत्तर रेलवे के प्रस्ताव के अनुसार पहली ट्रेन जोड़ी 02252/02251 को नई दिल्ली से 21 अक्टूबर से 25 नवंबर 2026 तक चलाने का प्रस्ताव है। यह ट्रेन सोमवार, बुधवार और शनिवार को संचालित किए जाने की योजना है।

वहीं, वापसी में पटना से ट्रेन 22 अक्टूबर से 26 नवंबर 2026 तक मंगलवार, गुरुवार और रविवार को चल सकती है।

इसके अलावा दूसरी ट्रेन जोड़ी 02253/02254 के संचालन का भी प्रस्ताव रखा गया है। हालांकि, इन ट्रेनों की तारीख, संचालन के दिन और समय में अंतिम बदलाव रेलवे बोर्ड की मंजूरी के बाद ही स्पष्ट होगा।

सुबह 8:35 बजे दिल्ली से रवाना होने का प्रस्ताव

प्रस्तावित समय-सारिणी के अनुसार वंदे भारत स्पेशल नई दिल्ली से सुबह 8:35 बजे रवाना हो सकती है। ट्रेन दोपहर करीब 2:45 बजे प्रयागराज पहुंचने का प्रस्ताव है।

इसके बाद ट्रेन पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर और आरा होते हुए रात करीब 9:30 बजे पटना पहुंच सकती है।

वापसी दिशा में पटना से ट्रेन के सुबह 10 बजे रवाना होने का प्रस्ताव है। यह ट्रेन दोपहर करीब 3:35 बजे प्रयागराज पहुंच सकती है और रात करीब 11:30 बजे नई दिल्ली पहुंचने का प्रस्ताव है।

दिल्ली-पटना वंदे भारत का प्रस्तावित किराया कितना?

नई दिल्ली से पटना के बीच प्रस्तावित किराये की बात करें तो एसी चेयर कार का किराया भोजन सहित करीब 2,575 से 2,600 रुपये रहने का प्रस्ताव है। वहीं, एग्जीक्यूटिव चेयर कार का किराया करीब 4,650 से 4,680 रुपये हो सकता है।

हालांकि, ये किराये अभी प्रस्तावित हैं। अंतिम किराया रेलवे बोर्ड की मंजूरी और टिकट बुकिंग शुरू होने के बाद ही स्पष्ट होगा। दिल्ली से कानपुर, प्रयागराज या अन्य स्टेशनों तक यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए किराया अलग होगा।

टिकट बुकिंग शुरू होने के बाद यात्री IRCTC पर ट्रेन की उपलब्धता, किराया और सीट की स्थिति की जानकारी देख सकेंगे।

अभी रेलवे बोर्ड की मंजूरी का इंतजार

त्योहारों में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए यह प्रस्ताव महत्वपूर्ण माना जा रहा है। लेकिन फिलहाल वंदे भारत स्पेशल के संचालन को लेकर अंतिम फैसला नहीं हुआ है। रेलवे बोर्ड की मंजूरी मिलने के बाद ही ट्रेन की तारीख, समय, ठहराव और किराये की आधिकारिक जानकारी तय होगी।

ऐसे में यात्रियों को टिकट बुकिंग शुरू होने और रेलवे की आधिकारिक घोषणा का इंतजार करना होगा।