Newshaat_Logo

पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा? जुफाल एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान पहिया निकला

Nepal:  जुफाल एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान एक विमान के पहिए से जुड़ी तकनीकी समस्या सामने आने के बाद बड़ा हादसा टल गया. रिपोर्ट के मुताबिक, विमान के रनवे पर उतरते समय उसका एक पहिया अलग हो गया. घटना के बाद एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि, विमान में सवार यात्रियों की स्थिति और घटना से जुड़ी विस्तृत जानकारी की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है.
 
NEPAL

Kathmandu:  नेपाल के डोल्पा जिले में गुरुवार को एक बड़ा विमान हादसा टल गया। नेपालगंज से उड़ान भरने वाला सीता एयरलाइंस का छोटा विमान जुफाल एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान तकनीकी समस्या का शिकार हो गया। रनवे पर उतरते समय विमान का पिछला दायां पहिया अचानक अलग हो गया

Tara Air Passengers Push Airplane Off Runway In Nepal. Here's Why

विमान में कुल 16 लोग सवार थे, जिनमें 13 यात्री और 3 क्रू मेंबर शामिल थे। यात्रियों में 7 विदेशी नागरिक भी बताए जा रहे हैं। राहत की बात यह रही कि घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है और विमान में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं।

लैंडिंग के दौरान अचानक निकला पहिया

जानकारी के मुताबिक, विमान जैसे ही जुफाल एयरपोर्ट के रनवे पर उतर रहा था, उसी दौरान उसका पिछला दायां पहिया निकल गया। पहिया अलग होने के बाद पायलट ने स्थिति को तुरंत संभाला।

पायलट ने इंजन बंद कर दिया, जिसके बाद विमान कुछ दूरी पर जाकर रनवे पर रुक गया। इस वजह से विमान को भी कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ और सभी यात्रियों तथा क्रू सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

बड़ा हादसा टलने से राहत

घटना के बाद एयरपोर्ट पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि, पायलट की त्वरित कार्रवाई के चलते स्थिति को नियंत्रण में ले लिया गया और विमान में सवार सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

हादसे की वजह से जुफाल एयरपोर्ट का रनवे फिलहाल प्रभावित हुआ है।

जुफाल एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन रोका गया

विमान के रनवे पर ही फंसे रहने के कारण जुफाल एयरपोर्ट से सभी उड़ानों का संचालन अस्थायी रूप से रोक दिया गया है। इसी वजह से नेपाल सेना के एक विमान को भी लैंडिंग के लिए जुफाल पहुंचने के बाद वापस लौटना पड़ा।

अधिकारियों के मुताबिक, रनवे को दुरुस्त करने और रनवे पर फंसे विमान को हटाने के लिए हेलीकॉप्टर के जरिए एक तकनीकी टीम को मौके पर भेजा गया है।

तकनीकी टीम करेगी जांच

अधिकारियों की निगरानी में विमान को रनवे से हटाने और एयरपोर्ट का संचालन जल्द बहाल करने की प्रक्रिया चल रही है। विमान का पहिया किस तकनीकी वजह से अलग हुआ, इसकी जानकारी जांच के बाद सामने आने की उम्मीद है।

फिलहाल सबसे बड़ी राहत की बात यह है कि विमान में सवार सभी 16 लोग सुरक्षित हैं और हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।