Newshaat_Logo

तृणमूल कांग्रेस में मतभेद खुलकर आए सामने, कल्याण बनर्जी के बयान से मची खलबली

Kolkata: कल्याण बनर्जी के बयान को ऐसे समय में महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जब पार्टी पहले से ही कई नेताओं की नाराजगी और इस्तीफों की खबरों से जूझ रही है. राजनीतिक गलियारों में इसे TMC के भीतर बढ़ती गुटबाजी और नेतृत्व को लेकर असंतोष के संकेत के रूप में देखा जा रहा है.
 
WEST BENGAL

Kolkata: तृणमूल कांग्रेस (TMC) में अंदरूनी मतभेद एक बार फिर खुलकर सामने आ गए हैं. वरिष्ठ नेता और सांसद कल्याण बनर्जी ने पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी की कार्यशैली को लेकर तीखी टिप्पणी की है, जिससे पार्टी के भीतर सियासी हलचल तेज हो गई है.

ममता के सबसे भरोसेमंद MP ने ही खोला मोर्चा, आधी रात को आए एक कॉल से क्यों  भड़के कल्याण बनर्जी? इनसाइड स्टोरी - kalyan banerjee refuses abhishek case  ultimatum to mamata

कल्याण बनर्जी के बयान को ऐसे समय में महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जब पार्टी पहले से ही कई नेताओं की नाराजगी और इस्तीफों की खबरों से जूझ रही है. राजनीतिक गलियारों में इसे TMC के भीतर बढ़ती गुटबाजी और नेतृत्व को लेकर असंतोष के संकेत के रूप में देखा जा रहा है.

वो 43 संपत्तियां कौन सी हैं, जिनको लेकर अभिषेक बनर्जी को नोटिस मिला है? -  west bengal bjp releases 43 properties list linked tmc abhishek banerjee  ntc ntyv - AajTak

पश्चिम बंगाल की सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (TMC) में अंदरूनी विवाद खुलकर सामने आने लगा है. पार्टी सांसद कल्याण बनर्जी ने महासचिव अभिषेक बनर्जी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें वरिष्ठ नेताओं का सम्मान करना नहीं आता और उनका अहंकार पार्टी को नुकसान पहुंचा रहा है. फर्जी हस्ताक्षर मामले में वकीलों को बदले जाने पर भी उन्होंने नाराजगी जताई. इस बीच टीएमसी के राज्यसभा सांसद प्रकाश चिक बड़ाईक के इस्तीफे के बाद पार्टी संकट और गहरा गया है. पिछले कुछ दिनों में तीन राज्यसभा सांसद पार्टी छोड़ चुके हैं. वहीं, कलकत्ता हाईकोर्ट ने फर्जी हस्ताक्षर मामले में अभिषेक बनर्जी को तीन सप्ताह की अंतरिम राहत देते हुए जांच में सहयोग करने का निर्देश दिया है.