Newshaat_Logo

प्रतापगढ़ से चुनावी हुंकार, CM योगी बोले- कांग्रेस ने आस्था का अपमान किया, सपा सरकार में रामभक्तों पर चली थीं गोलियां

UP Politics: उत्तर प्रदेश में डबल इंजन की सरकार विकास और विरासत, दोनों को समान प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ा रही है. प्रदेश में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, सिंचाई और बुनियादी सुविधाओं का तेजी से विस्तार हो रहा है, वहीं धार्मिक और सांस्कृतिक स्थलों का भी संरक्षण एवं विकास किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ बिना किसी भेदभाव के समाज के हर वर्ग तक पहुंचाया जा रहा है.
 
uttar pradesh

UP Politics (Pratapgarh): उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतापगढ़ में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस और समाजवादी पार्टी (सपा) पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने भगवान श्रीराम के अस्तित्व को नकारने का काम किया, जबकि समाजवादी पार्टी की सरकार में रामभक्तों पर गोलियां चलाई गईं.

'कांग्रेस ने राम के अस्तित्व को नकारा, सपा ने भक्तों पर चलवाईं गोलियां',  विपक्ष पर बरसे CM योगी | CM yogi adityanath Attacks on samajwadi party  congress gorakhpur news ann

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण भारत की आस्था और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्षों तक कांग्रेस ने श्रीराम और भारतीय संस्कृति से जुड़े मुद्दों की उपेक्षा की, जबकि सपा शासन में रामभक्तों के साथ अन्याय हुआ. 

इस दौरान उन्होंने विकास कार्यों के साथ-साथ विपक्षी दलों कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर भी तीखा राजनीतिक हमला बोला. मुख्यमंत्री ने कहा कि आज कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के पास जनता के सामने रखने के लिए कोई सकारात्मक एजेंडा नहीं बचा है. इसलिए दोनों दल सनातन आस्था और धार्मिक मुद्दों पर भ्रम फैलाने का प्रयास कर रहे हैं.

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में डबल इंजन की सरकार विकास और विरासत, दोनों को समान प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ा रही है. प्रदेश में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, सिंचाई और बुनियादी सुविधाओं का तेजी से विस्तार हो रहा है, वहीं धार्मिक और सांस्कृतिक स्थलों का भी संरक्षण एवं विकास किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ बिना किसी भेदभाव के समाज के हर वर्ग तक पहुंचाया जा रहा है.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि एक समय कांग्रेस यह दावा करती थी कि भगवान श्रीराम का कभी अस्तित्व ही नहीं था. इतना ही नहीं, भगवान श्रीकृष्ण के अस्तित्व पर भी सवाल खड़े किए गए. उन्होंने कहा कि जो लोग देश की सनातन आस्था को ही नकारते रहे, आज वही राजनीतिक लाभ के लिए आस्था की बातें कर रहे हैं.

योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि अयोध्या आंदोलन के दौरान रामभक्तों पर गोलियां चलवाने का इतिहास किसी से छिपा नहीं है. उन्होंने कहा कि जो दल कभी बाबरी ढांचे के पक्ष में खड़े थे और उसके लिए मगरमच्छ के आंसू बहाते थे, आज वही खुद को आस्था का सबसे बड़ा हितैषी बताने की कोशिश कर रहे हैं. जनता उनके इस बदलते राजनीतिक रंग को अच्छी तरह समझती है.

मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि पहले की सरकारों में हिंदू धार्मिक स्थलों के जीर्णोद्धार के लिए आवंटित धन का सही उपयोग नहीं होता था. उन्होंने कहा कि धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत की उपेक्षा की गई, जबकि उनकी सरकार ने मंदिरों, तीर्थ स्थलों और पर्यटन स्थलों के विकास को प्राथमिकता दी है. उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में विरासत और विकास साथ-साथ आगे बढ़ रहे हैं.

अपने दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने विश्वनाथगंज विधानसभा क्षेत्र के लिए 384 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली 111 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया. इन परियोजनाओं में सड़क, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य, सिंचाई और अन्य आधारभूत सुविधाओं से जुड़ी योजनाएं शामिल हैं. मुख्यमंत्री ने कहा कि इन विकास कार्यों से क्षेत्र की तस्वीर बदलेगी और लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश और देश की जनता अब विकास और सुशासन चाहती है. उन्होंने दावा किया कि जनता कांग्रेस और समाजवादी पार्टी की राजनीति को समझ चुकी है और अब उनके बहकावे में आने वाली नहीं है. उन्होंने लोगों से विकास की गति को बनाए रखने और सरकार की योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की.