Newshaat_Logo

छत्तीसगढ़: वेदांता पावर प्लांट में बड़ा धमाका, 40 मजदूर घायल… कई की मौत की आशंका

Chhattisgarh Boiler Explodes at Vedanta Power Plant: हादसा इतना भीषण था कि धमाके की आवाज दूर-तक सुनाई दी. बॉयलर फटने के बाद प्लांट परिसर में चीख-पुकार मच गई और भगदड़ जैसी स्थिति बन गई. सूत्रों ने बताया कि उस वक्त कई मजदूर वहां ड्यूटी पर तैनात थे. घायलों को आनन-फानन में एंबुलेंस के जरिए पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जहां कई मजदूरों की हालत अब भी नाजुक बनी हुई है.
 
CHHATISGARH POWER PLANT EXPLOSION

Chhattisgarh Boiler Explodes at Vedanta Power Plant in Sakti District: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के सिंघीतराई स्थित वेदांता पावर प्लांट में मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे एक बड़ा हादसा हो गया. प्लांट में अचानक बॉयलर फटने से अफरा-तफरी मच गई. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस हादसे में करीब 30 से 40 मजदूर गंभीर रूप से घायल हुए हैं. घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां कई की हालत नाजुक बताई जा रही है.

छत्तीसगढ़ में बड़ा हादसा, वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर फटा; 40 मजदूर घायल... कई की मौत की आशंका

सूत्रों के मुताबिक, हादसे में 4 से 5 लोगों की मौत की भी आशंका जताई जा रही है. हालांकि प्रशासन की ओर से अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. घटना के बाद प्लांट परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. राहत और बचाव कार्य तेजी से जारी है. स्थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने में जुटे हुए हैं. फिलहाल हादसे के कारणों का पता नहीं चल सका है.

INDIA-ACCIDENT-FIRE

दरअसल, हादसा इतना भीषण था कि धमाके की आवाज दूर-तक सुनाई दी. बॉयलर फटने के बाद प्लांट परिसर में चीख-पुकार मच गई और भगदड़ जैसी स्थिति बन गई. सूत्रों ने बताया कि उस वक्त कई मजदूर वहां ड्यूटी पर तैनात थे. घायलों को आनन-फानन में एंबुलेंस के जरिए पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जहां कई मजदूरों की हालत अब भी नाजुक बनी हुई है.