Newshaat_Logo

असम में नहीं थम रही बाढ़ की तबाही, 24 घंटे में 7 और मौतें; 622 गांव अब भी जलमग्न

Assam: राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (ASDMA) के अनुसार, बाढ़ का असर 622 गांवों पर पड़ा है. हजारों घर जलमग्न हैं और 45 हजार हेक्टेयर से अधिक कृषि भूमि पानी में डूबी हुई है. प्रशासन राहत और बचाव कार्य तेज़ी से चला रहा है तथा प्रभावित परिवारों को राहत शिविरों में पहुंचाया जा रहा है.
 
ASSAM

Assam: असम में बाढ़ की स्थिति अब भी गंभीर बनी हुई है. पिछले 24 घंटे में 7 और लोगों की मौत के बाद राज्य में बाढ़ से मरने वालों की कुल संख्या 75 हो गई है. हालांकि कुछ इलाकों में जलस्तर घटने लगा है, लेकिन 7 जिले अब भी बाढ़ की चपेट में हैं और 3.32 लाख से अधिक लोग प्रभावित हैं.

असम में बारिश बनी आफत, 24 घंटे में 10 लोगों की हुई मौत – Devbhoomi Samachar

राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (ASDMA) के अनुसार, बाढ़ का असर 622 गांवों पर पड़ा है. हजारों घर जलमग्न हैं और 45 हजार हेक्टेयर से अधिक कृषि भूमि पानी में डूबी हुई है. प्रशासन राहत और बचाव कार्य तेज़ी से चला रहा है तथा प्रभावित परिवारों को राहत शिविरों में पहुंचाया जा रहा है.

असम के 7 जिलों में बाढ़ से हाहाकार

असम के अधिकारियों ने बताया कि शिवसागर, गोलाघाट, जोरहाट, चराइदेव, नगांव, सोनितपुर और कामरूप मेट्रोपॉलिटन सहित 7 जिले अब भी बाढ़ की चपेट में हैं. इससे 21 राजस्व परिक्षेत्र और 622 गांव प्रभावित हैं। बाढ़ से प्रभावित लोगों की संख्या 3.32 लाख हो गई है.

असम में इस भारी बारिश की वजह से बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं। वहीं बारिश और बाढ़ की वजह से असम में मरने वालों की संख्या बढ़कर अब 68 हो गई है। बाढ़ की वजह से राज्य के पांच जिलों में 5.24 लाख से अधिक लोग अब भी प्रभावित हैं।

बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित है चराइदेव जिला

जान लें कि असम का चराइदेव जिला सबसे ज्यादा प्रभावित है, जहां 1.42 लाख लोग इसकी चपेट में हैं. इसके बाद शिवसागर में 97 हजार 74 और जोरहाट में 57 हजार 371 लोग बाढ़ से प्रभावित हैं. अधिकारियों के मुताबिक, बीते मंगलवार को शिवसागर जिले के नाजिरा राजस्व परिक्षेत्र में 7 लोगों की जान चली गई थी. इसके साथ ही इस साल असम में बाढ़ की घटनाओं में जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 75 हो गई है.

असम में बाढ़ से हालात गंभीर, पहली मौत, 6 जिलों के 46 हजार से ज्यादा लोग  प्रभावित, ब्रह्मपुत्र खतरे के निशान से ऊपर

असम के 81 राहत कैंप में 32 हजार से ज्यादा लोग

अधिकारियों के अनुसार, असम के प्रभावित जिलों में 81 राहत कैंप चल रहे हैं, जहां 32 हजार 477 विस्थापित लोग पहुंचे हुए हैं. इसके अलावा, 34 रिलीफ मैटेरियल डिस्ट्रीब्यूशन सेंटर भी काम कर रहे हैं. थल सेना, इंडियन एयरफोर्स, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, फायर डिपार्टमेंट एवं आपातकालीन सेवाओं और वॉलंटियर्स समेत कई एजेंसियां रेस्क्यू ऑपरेशन में लगातार जुटी हुई हैं.

असम में बाढ़: 5.24 लाख लोग प्रभावित, मृतकों की संख्या बढ़कर 68 हुई

45 हजार हेक्टेयर से ज्यादा खेत डूबा

असम के बाढ़ प्रभावित जिलों में 45 हजार 341 हेक्टेयर जमीन पर लगी फसल जलमग्न हो गई है. अधिकारियों के मुताबिक, बाढ़ प्रभावित शिवसागर जिले में मोबाइल फोन संपर्क बनाए रखने के लिए 'इंट्रा-सर्किल रोमिंग' की सुविधा को 30 जुलाई की रात 11 बजकर 59 मिनट तक या अगले आदेश तक बढ़ा दिया गया है.

बाढ़ प्रभावित इलाकों रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

वहीं, असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि प्रभावित लोगों को इस मुश्किल वक्त से उबरने में मदद करने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है. असम के बारिश और बाढ़ की चपेट में आए इलाके की भयानक तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें कोई कंधे पर साइकिल ले जाता दिखा तो कहीं कार पानी में डूबी हुई नजर आई.