रक्षा से लेकर महत्वपूर्ण खनिजों तक, PM मोदी के Indonesia दौरे में कई अहम समझौतों की उम्मीद; ब्रह्मोस डील सबसे ज्यादा चर्चा में
PM Modi Indonesia: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फिलहाल इंडोनेशिया के दौरे पर हैं। वह सोमवार शाम जकार्ता एयरपोर्ट पर उतरे, जहां इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रोबोवो सुबियांतो ने उनका स्वागत किया। भारतीय कम्युनिटी ने जबरदस्त तरीके से पीएम मोदी का वेलकम किया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगामी इंडोनेशिया दौरे को भारत की रणनीतिक और आर्थिक कूटनीति के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है. इस यात्रा के दौरान भारत और इंडोनेशिया के बीच रक्षा सहयोग को नई दिशा मिल सकती है. सूत्रों के मुताबिक, दोनों देशों के बीच ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल के संभावित निर्यात के बदले रेयर अर्थ मिनरल्स (Rare Earth Minerals) की आपूर्ति को लेकर साझेदारी पर चर्चा हो सकती है.

रेयर अर्थ मिनरल्स इलेक्ट्रिक वाहन, सेमीकंडक्टर, मोबाइल फोन, रक्षा उपकरण और हाई-टेक उद्योगों के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं. चीन पर निर्भरता कम करने की दिशा में भारत वैकल्पिक स्रोतों की तलाश कर रहा है, ऐसे में इंडोनेशिया के साथ संभावित समझौता रणनीतिक रूप से अहम माना जा रहा है.

वहीं, इंडोनेशिया अपनी रक्षा क्षमताओं को मजबूत करने के लिए ब्रह्मोस मिसाइल प्रणाली में रुचि दिखा चुका है. यदि यह समझौता आगे बढ़ता है, तो इससे भारत के रक्षा निर्यात को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ महत्वपूर्ण खनिजों की आपूर्ति भी सुनिश्चित हो सकेगी.
हालांकि, दोनों देशों की ओर से अभी तक किसी संभावित समझौते की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री मोदी की यात्रा के दौरान रक्षा, व्यापार, समुद्री सुरक्षा और महत्वपूर्ण खनिजों से जुड़े कई मुद्दों पर उच्चस्तरीय चर्चा हो सकती है.







