Newshaat_Logo

यूपी विधानसभा में कल से महासंग्राम, कानून-व्यवस्था से लेकर बेरोजगारी तक विपक्ष के हर सवाल का जवाब देने को योगी सरकार तैयार

Uttar Pradesh: मानसून सत्र को देखते हुए सभी विभागों को निर्देश दिए गए हैं कि विधायकों द्वारा पूछे जाने वाले प्रश्नों के विस्तृत और प्रमाणिक उत्तर पहले से तैयार रखें. अधिकारियों से कहा गया है कि सभी आंकड़े और दस्तावेज अद्यतन रहें, जिससे सदन में जवाब देने में किसी प्रकार की असुविधा न हो.
 
uttar-pradesh/up-monsoon-session-yogi-governments-preparations-deliberations-on-oppositions-questions

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र 3 अगस्त से शुरू होने जा रहा है. सत्र से पहले योगी आदित्यनाथ सरकार ने अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है. रविवार को मुख्यमंत्री स्तर से लेकर विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों और मंत्रियों के साथ कई दौर की बैठकें हुईं, जिनमें विपक्ष के संभावित सवालों और सरकार की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई.

यूपी विधानसभा से सीएम योगी आदित्यनाथ LIVE - India TV Hindi

सरकार का लक्ष्य है कि विधानसभा में उठने वाले हर मुद्दे पर तथ्यात्मक, सटीक और अद्यतन जानकारी के साथ जवाब दिया जाए, ताकि किसी भी विभाग की तैयारी पर सवाल न उठे.

सरकार ने विभागों को दिए विशेष निर्देश

मानसून सत्र को देखते हुए सभी विभागों को निर्देश दिए गए हैं कि विधायकों द्वारा पूछे जाने वाले प्रश्नों के विस्तृत और प्रमाणिक उत्तर पहले से तैयार रखें. अधिकारियों से कहा गया है कि सभी आंकड़े और दस्तावेज अद्यतन रहें, जिससे सदन में जवाब देने में किसी प्रकार की असुविधा न हो.

विपक्ष इन मुद्दों पर सरकार को घेरेगा

इस बार मानसून सत्र के दौरान विपक्ष कानून-व्यवस्था, किसानों की समस्याएं, बाढ़ और बारिश से हुए नुकसान, बेरोजगारी, बिजली आपूर्ति, महंगाई और विकास कार्यों जैसे कई अहम मुद्दों पर सरकार को घेरने की तैयारी में है.

इन मुद्दों को देखते हुए सत्ता पक्ष ने भी अपने मंत्रियों और विधायकों को सदन में पूरी तैयारी के साथ मौजूद रहने और तथ्यों के आधार पर जवाब देने के निर्देश दिए हैं.

पूरक बजट हो सकता है पेश

मानसून सत्र के दौरान योगी सरकार वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए अनुपूरक (पूरक) बजट भी पेश कर सकती है. इसके अलावा कई महत्वपूर्ण विधेयकों और सरकारी प्रस्तावों पर चर्चा और पारित होने की संभावना है.

सत्ता और विपक्ष के बीच होगी तीखी बहस

राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले यह मानसून सत्र राजनीतिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है. एक ओर सरकार अपनी उपलब्धियों और विकास कार्यों को सदन में रखेगी, वहीं विपक्ष जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर सरकार को घेरने की कोशिश करेगा.

ऐसे में विधानसभा के भीतर सत्ता और विपक्ष के बीच तीखी बहस, जोरदार आरोप-प्रत्यारोप और राजनीतिक टकराव देखने को मिलने की पूरी संभावना है. सभी की निगाहें अब 3 अगस्त से शुरू होने वाले मानसून सत्र और उसमें होने वाली महत्वपूर्ण चर्चाओं पर टिकी हैं.