Newshaat_Logo

बिहार से दक्षिण भारत जाने वालों के लिए खुशखबरी! रेलवे ने चलाईं कई स्पेशल ट्रेनें

रेलवे ने बिहार और उत्तर प्रदेश के यात्रियों के लिए कई स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है. प्रयागराज और सूबेदारगंज से बेंगलुरु के लिए दो साप्ताहिक ट्रेनें दिसंबर में संचालित होंगी. वहीं, दानापुर से अहमदाबाद, एर्नाकुलम और बेंगलुरु के लिए विशेष ट्रेनें चलेंगी. दरभंगा से मैसूर और सहरसा से मुंबई के लिए भी स्पेशल ट्रेनें निर्धारित की गयी हैं. इन सेवाओं से लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी.
 
UP

Indian Railway: त्योहारों और यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने लंबी दूरी की यात्रा करने वालों के लिए कई स्पेशल ट्रेनों के संचालन का फैसला लिया है। उत्तर मध्य रेलवे की ओर से प्रयागराज और सूबेदारगंज से बेंगलुरु के लिए दो साप्ताहिक स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। इसके अलावा बिहार के दानापुर, दरभंगा और सहरसा से अहमदाबाद, एर्नाकुलम, बेंगलुरु, मैसूर और मुंबई के लिए भी विशेष ट्रेनों का संचालन होगा।

term% %page% %sep% %sitename%

इन ट्रेनों से बिहार, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के यात्रियों को अतिरिक्त रेल सुविधा मिलेगी।

प्रयागराज से बेंगलुरु के लिए स्पेशल ट्रेन

प्रयागराज से बेंगलुरु जाने वाले यात्रियों के लिए ट्रेन नंबर 04151 प्रयागराज-एसएमवीटी बेंगलुरु स्पेशल प्रत्येक बुधवार को चलेगी। दिसंबर में यह ट्रेन 16 और 23 दिसंबर को दो फेरे लगाएगी। प्रयागराज से इसका प्रस्थान शाम 6 बजे होगा।

वापसी में ट्रेन नंबर 04152 प्रत्येक शनिवार को बेंगलुरु से प्रयागराज के लिए रवाना होगी। यह ट्रेन 19 और 26 दिसंबर को चलेगी।

इस ट्रेन में कुल 24 कोच होंगे, जिनमें स्लीपर, सामान्य और एसी श्रेणी के कोच शामिल हैं।

सूबेदारगंज से भी मिलेगी बेंगलुरु की सीधी ट्रेन

रेलवे ने सूबेदारगंज से भी बेंगलुरु के लिए विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है।

  • ट्रेन नंबर 04171 सूबेदारगंज-एसएमवीटी बेंगलुरु स्पेशल 11 से 25 दिसंबर के बीच प्रत्येक शुक्रवार को तीन फेरे लगाएगी।

  • वापसी में ट्रेन नंबर 04172 प्रत्येक सोमवार को 14 से 28 दिसंबर तक संचालित होगी।

इस ट्रेन में 20 कोच लगाए जाएंगे। इनमें एसी, स्लीपर और सामान्य श्रेणी के कोच शामिल होंगे।

दानापुर से अहमदाबाद और एर्नाकुलम के लिए स्पेशल ट्रेन

बिहार के यात्रियों के लिए भी रेलवे ने विशेष व्यवस्था की है।

दानापुर-अहमदाबाद स्पेशल (03223) 25 नवंबर को एक फेरा लगाएगी। यह ट्रेन सुबह 10:30 बजे दानापुर से रवाना होकर शाम 5:30 बजे प्रयागराज छिवकी पहुंचेगी।

वहीं, दानापुर-एर्नाकुलम स्पेशल (03221) 26 नवंबर को चलेगी। यह सुबह 10:45 बजे दानापुर से रवाना होकर शाम 5:40 बजे प्रयागराज छिवकी पहुंचेगी।

बेंगलुरु और मुंबई के लिए भी अतिरिक्त ट्रेनें

दानापुर से बेंगलुरु जाने के लिए ट्रेन नंबर 03241 का संचालन 25 नवंबर को किया जाएगा। यह सुबह 8:45 बजे दानापुर से रवाना होकर शाम 4:10 बजे प्रयागराज छिवकी पहुंचेगी।

इसके अलावा सहरसा से मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनस के लिए ट्रेन नंबर 05587 भी 25 नवंबर को चलेगी। यह सुबह 5:45 बजे सहरसा से प्रस्थान कर शाम 7:55 बजे प्रयागराज छिवकी पहुंचेगी।

दरभंगा से मैसूर और मुंबई से सहरसा के लिए ट्रेन

दक्षिण भारत जाने वाले यात्रियों के लिए दरभंगा से मैसूर तक वन-वे स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी।

ट्रेन नंबर 05513 दरभंगा-मैसूर स्पेशल 27 नवंबर को सुबह 4:20 बजे दरभंगा से रवाना होगी और शाम 4:40 बजे प्रयागराज छिवकी पहुंचेगी।

वहीं, मुंबई से सहरसा के लिए ट्रेन नंबर 05588 चलाई जाएगी। यह लोकमान्य तिलक टर्मिनस से सुबह 8:30 बजे रवाना होकर शाम 6:15 बजे प्रयागराज छिवकी पहुंचेगी।

रेलवे की इन विशेष सेवाओं से लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त विकल्प मिलेगा। यात्रियों को सलाह है कि यात्रा से पहले संबंधित ट्रेन की पूरी समय-सारणी और उपलब्धता की जानकारी रेलवे से जरूर प्राप्त कर लें।