Movie prime

महाराष्ट्र में महायुति को ऐतिहासिक जनादेश, मोदी के नेतृत्व पर जनता ने जताया भरोसा : संजय सरावगी

 
महाराष्ट्र में महायुति को ऐतिहासिक जनादेश, मोदी के नेतृत्व पर जनता ने जताया भरोसा : संजय सरावगी

Patna Desk: महाराष्ट्र में हुए नगर परिषद और नगर पंचायत चुनावों के नतीजों ने राज्य की राजनीति में एक बार फिर महायुति की मजबूती को स्पष्ट कर दिया है। चुनाव परिणामों पर प्रतिक्रिया देते हुए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार की नीतियों पर जनता की निर्णायक मुहर बताया है।

News

संजय सरावगी ने कहा कि नगर निकाय चुनावों में महायुति को मिला व्यापक जनसमर्थन यह साबित करता है कि आम लोग विकास, स्थिरता और सुशासन की राजनीति को आगे बढ़ाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य में डबल इंजन सरकार ने गरीबों, किसानों, महिलाओं और युवाओं के लिए जो योजनाएं लागू की हैं, उसी का असर इन नतीजों में साफ दिखाई देता है।

News

उन्होंने यह भी कहा कि जनता ने एक बार फिर मजबूत नेतृत्व और स्पष्ट विकास एजेंडे को चुनते हुए विपक्ष की नकारात्मक राजनीति को खारिज कर दिया है। सरावगी के मुताबिक यह जीत केवल चुनावी आंकड़ों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह महाराष्ट्र के भविष्य की दिशा तय करने वाला जनादेश है।

प्रदेश अध्यक्ष ने इस सफलता के लिए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और अजित पवार के नेतृत्व की सराहना की। साथ ही उन्होंने भाजपा के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र चव्हाण सहित एनडीए गठबंधन के सभी कार्यकर्ताओं को इस जीत का श्रेय देते हुए बधाई दी।

संजय सरावगी ने विश्वास जताया कि महायुति को मिला यह जनसमर्थन आने वाले समय में महाराष्ट्र के विकास को नई गति देगा और राज्य को प्रगति की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएगा।