Newshaat_Logo

रेजीनगर उपचुनाव में हुमायूं कबीर का बड़ा दांव! बेटे गुलाम नबी ने भरा नामांकन

Kolkata: पश्चिम बंगाल की रेजीनगर विधानसभा सीट पर उपचुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है. आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) के प्रमुख हुमायूं कबीर के बेटे गुलाम नबी आजाद ने पार्टी उम्मीदवार के तौर पर नामांकन दाखिल किया है. हुमायूं कबीर ने 2026 के विधानसभा चुनाव में रेजीनगर और नाओदा दोनों सीटों से जीत हासिल की थी, लेकिन बाद में नाओदा सीट अपने पास रखने का फैसला किया...
 
bengal

Kolkata: पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले की रेजीनगर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए आम जनता उन्नयन पार्टी (एजेयूपी) के उम्मीदवार गुलाम नबी आजाद ने बुधवार को नामांकन दाखिल किया। वह एजेयूपी विधायक हुमायूं कबीर के बेटे हैं।

Deshbandhu | News Portal | Live News

हुमायूं कबीर ने छोड़ी रेजीनगर सीट

हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में हुमायूं कबीर ने मुर्शिदाबाद जिले की नाओदा और रेजीनगर, दोनों सीटों से जीत हासिल की थी। बाद में उन्होंने नाओदा सीट अपने पास रखने का फैसला किया, जिसके कारण रेजीनगर सीट खाली हो गई और यहां उपचुनाव कराया जा रहा है।

भाजपा के खिलाफ एकजुटता की अपील

नामांकन से पहले हुमायूं कबीर ने तृणमूल कांग्रेस, वाम मोर्चा, कांग्रेस और एआईएसएफ समेत सभी गैर-भाजपा दलों से एकजुट होने की अपील की। उन्होंने कहा कि यदि विपक्षी दल आपसी मतभेद और अहंकार छोड़कर भाजपा के खिलाफ एक साथ आते हैं, तो भाजपा को रोका जा सकता है।

कबीर ने विधानसभा में विपक्षी दलों की संख्या का जिक्र करते हुए कहा कि गैर-भाजपा दलों के पास कुल 86 विधायक हैं और उन्हें मिलकर भाजपा के खिलाफ रणनीति बनानी चाहिए।

गुलाम नबी ने भाजपा को बताया मुख्य प्रतिद्वंद्वी

नामांकन के बाद गुलाम नबी आजाद ने कहा कि रेजीनगर उपचुनाव में उनका मुख्य मुकाबला भाजपा से है। उन्होंने अपनी जीत का भरोसा जताते हुए कहा कि उनका परिवार लंबे समय से क्षेत्र की राजनीति में सक्रिय रहा है और वह लगातार जनता के संपर्क में रहे हैं।

गुलाम नबी ने कहा कि चुनाव प्रचार में किसी सेलिब्रिटी को नहीं उतारा जाएगा। क्षेत्रीय और बूथ स्तर के नेता ही प्रचार अभियान संभालेंगे। उनके पिता हुमायूं कबीर भी उनके लिए प्रचार करेंगे और वही उनके सबसे बड़े स्टार प्रचारक होंगे।