Newshaat_Logo

'भूख हड़ताल खत्म करने को तैयार हूं, लेकिन…', सोनम वांगचुक ने संसद मार्च से पहले रखीं तीन अहम शर्तें

New Delhi: सोनम वांगचुक ने कहा है कि यदि उनकी तीन प्रमुख शर्तें पूरी होती हैं, तो वह अपनी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल समाप्त करने के लिए तैयार हैं. यह बयान ऐसे समय आया है जब उन्हें अस्पताल में भर्ती किए जाने और आंदोलन को लेकर राजनीतिक हलचल तेज है.
 
National sonam wangchuk

New Delhi: जंतर-मंतर पर चल रहे आंदोलन और प्रस्तावित 'चलो संसद' मार्च से पहले सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने कहा है कि यदि उनकी तीन प्रमुख शर्तें पूरी होती हैं, तो वह अपनी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल समाप्त करने के लिए तैयार हैं. यह बयान ऐसे समय आया है जब उन्हें अस्पताल में भर्ती किए जाने और आंदोलन को लेकर राजनीतिक हलचल तेज है.

वांगचुक की तीन प्रमुख शर्तें

सोनम वांगचुक ने कहा कि वह भूख हड़ताल समाप्त करेंगे यदि:

  • केंद्र सरकार शिक्षा व्यवस्था में कथित विफलताओं की जिम्मेदारी स्वीकार करे.
  • राजनीतिक दलों के नेता व्यक्तिगत रूप से मिलकर संसद के मानसून सत्र में शिक्षा जवाबदेही से जुड़े मुद्दों को उठाने का स्पष्ट आश्वासन दें.
  • उन्हें स्वतंत्र रूप से बोलने, आने-जाने और संवाद करने का अधिकार मिले, क्योंकि उनका आरोप है कि उनकी गतिविधियों और संचार पर प्रतिबंध लगाए गए हैं.

संसद मार्च से पहले बढ़ी हलचल

वांगचुक ने कहा कि उनका आंदोलन किसी व्यक्तिगत हित के लिए नहीं, बल्कि शिक्षा व्यवस्था में जवाबदेही और सुधार की मांग को लेकर है. उन्होंने समर्थकों से शांतिपूर्ण ढंग से आंदोलन जारी रखने की अपील की है। इस बीच प्रस्तावित संसद मार्च और पुलिस की पाबंदियों को लेकर भी राजनीतिक और प्रशासनिक गतिविधियां तेज हो गई हैं.

आंदोलन पर सबकी नजर

वांगचुक के बयान के बाद अब सबकी नजर इस बात पर है कि सरकार या राजनीतिक दल उनकी शर्तों पर क्या रुख अपनाते हैं. यदि सहमति बनती है तो उनकी लंबी भूख हड़ताल समाप्त हो सकती है, अन्यथा आंदोलन जारी रहने के संकेत हैं.