Newshaat_Logo

घर में 500 ग्राम सोना है तो जान लें सुप्रीम कोर्ट का नया फैसला! शादीशुदा महिलाओं को भी बताना होगा सोने का स्रोत

देश में कई सालों से यह नियम चला आ रहा है कि अगर आयकर विभाग की छापेमारी हो, तो शादीशुदा महिला के पास 500 ग्राम तक सोना होने पर अधिकारी उसे जब्त नहीं कर सकते। 
 
Gold

देश में कई सालों से यह नियम चला आ रहा है कि अगर आयकर विभाग की छापेमारी हो, तो शादीशुदा महिला के पास 500 ग्राम तक सोना होने पर अधिकारी उसे जब्त नहीं कर सकते। इसी नियम का फायदा उठाकर कई लोग मान लेते थे कि 500 ग्रा. तक सोना रखने पर किसी को कोई जवाब नहीं देना होगा, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने अब एक बड़ा स्पष्टीकरण दिया है।

कोर्ट ने कहा- सोना जब्त न होना और उसका मालिक होना दो अलग बातें हैं। छापेमारी के दौरान सोना जब्त होने से बचने का मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि आपसे पूछा ही नहीं जा सकता कि आपने वह सोना कहां से और कैसे खरीदा ?

सोने पर क्या नियम है?

आयकर छापे में शादीशुदा महिला के पास 500 ग्राम तक, अविवाहित महिला के पास 250 ग्रा. तक व पुरुष के पास 100 ग्रा. तक सोना है, तो वह जब्त नहीं होगा। क्या कोई सीमा तय है? 

कोई ऊपरी सीमा तय नहीं है। 

परिवार कानूनी रूप से 500 ग्राम से अधिक सोना भी रख सकते हैं, लेकिन वैध आय से खरीदा गया है। आम आदमी क्या करे ? अपने पुराने या नए गहनों के बिल, रसीदें, शादी के कार्ड या विरासत में मिले कागजात संभाल कर रखें।