Newshaat_Logo

भारत ने केन्या को दिया अत्याधुनिक GC-MS सिस्टम, रासायनिक सुरक्षा और फॉरेंसिक जांच को मिलेगी मजबूती

भारत और केन्या के बीच द्विपक्षीय सहयोग लगातार मजबूत हो रहा है। इसी कड़ी में भारत सरकार ने केन्या को अत्याधुनिक गैस क्रोमैटोग्राफी–मास स्पेक्ट्रोमेट्री (GC-MS) सिस्टम प्रदान किया है
 
केन्या

भारत और केन्या के बीच द्विपक्षीय सहयोग लगातार मजबूत हो रहा है। इसी कड़ी में भारत सरकार ने केन्या को अत्याधुनिक गैस क्रोमैटोग्राफी–मास स्पेक्ट्रोमेट्री (GC-MS) सिस्टम प्रदान किया है। इस उपकरण को केन्या के सरकारी केमिस्ट कार्यालय में आयोजित एक आधिकारिक समारोह के दौरान भारत के उच्चायुक्त ने केन्या के आंतरिक एवं राष्ट्रीय प्रशासन मंत्री किपचुम्बा मुरकोमेन को सौंपा।

केन्या

यह अत्याधुनिक उपकरण भारत सरकार की ओर से रासायनिक हथियार निषेध संगठन (OPCW) के मेंटरशिप कार्यक्रम के तहत अनुदान के रूप में केन्या को दिया गया है। इससे केन्या की रासायनिक विश्लेषण क्षमता को नई मजबूती मिलेगी। साथ ही, विभिन्न रासायनिक पदार्थों की सटीक पहचान, उनकी जांच और रासायनिक सुरक्षा से जुड़े मामलों की पड़ताल में भी मदद मिलेगी।

केन्या

GC-MS सिस्टम के माध्यम से विशेष प्रकार के रासायनिक पदार्थों का वैज्ञानिक विश्लेषण किया जा सकेगा। इससे फॉरेंसिक जांच और सुरक्षा एजेंसियों की कार्यक्षमता बढ़ाने में भी सहायता मिलेगी।

केन्या

भारत इससे पहले भी केन्या के साथ फॉरेंसिक प्रशिक्षण, प्रयोगशाला उपकरणों और स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में सहयोग करता रहा है। हाल ही में इबोला से निपटने के लिए केन्या को चिकित्सा सामग्री उपलब्ध कराना भी इसी सहयोग का हिस्सा रहा है।

भारत ने एक बार फिर स्पष्ट किया है कि वह केन्या की जरूरतों और प्राथमिकताओं के अनुरूप विभिन्न क्षेत्रों में साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। यह पहल भारत और केन्या के बीच मजबूत होते द्विपक्षीय संबंधों और आपसी सहयोग का एक महत्वपूर्ण उदाहरण है।