INDIA WEATHER ALERT: उत्तर भारत में शीतलहर-कोहरा, दक्षिण भारत में भारी बारिश! IMD का अलर्ट
Indian Weather: देशभर में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। उत्तर भारत में ठंड और घने कोहरे ने दस्तक दे दी है, जबकि दक्षिण भारत के कई राज्यों में बारिश और तेज हवाओं का दौर जारी है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले कुछ दिनों के लिए अलग-अलग राज्यों में शीतलहर, घने कोहरे, भारी बारिश और बिजली गिरने को लेकर अलर्ट जारी किया है।
![]()
राजस्थान में शीतलहर, सीकर में 5 डिग्री पहुंचा पारा
राजस्थान में ठंड का असर सबसे ज्यादा देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने 27 और 28 नवंबर को पूर्वी राजस्थान के कुछ इलाकों में शीतलहर की चेतावनी दी है। सीकर में न्यूनतम तापमान गिरकर 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं, दिल्ली, हरियाणा और चंडीगढ़ में भी रात का तापमान सामान्य से नीचे बना हुआ है।
मौसम संबंधी चेतावनी ! मुख्य बिंदु: पूर्वी हवाओं के प्रभाव से 26 और 27 नवंबर, 2026 को केरलम तथा तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा जारी रहने की संभावना है। Highlights Under the influence of easterly waves, isolated heavy rainfall likely to continue over Keralam and Tamil Nadu, Puducherry & Karaikal on 26th & 27th November, 2026. East India: ❖ Fairly Widespread to Widespread rainfall likely over Andaman & Nicobar Islands during 29th November - 2nd December. ❖ Isolated to Scattered rainfall likely over Andaman & Nicobar Islands during 26th-28th November. ❖ Isolated thunderstorm, lightning & gusty winds (speed reaching 30-40 kmph gusting to 50 kmph) likely over Andaman & Nicobar Islands during 29th November-2nd December. ❖ Isolated heavy rainfall likely over Andaman & Nicobar Islands during 30th November-1st December. South Peninsular India: ❖ Fairly Widespread to Widespread rainfall likely over Kerala & Mahe and Lakshadweep during 26th-28th November. ❖ Isolated to Scattered rainfall likely over Coastal Andhra Pradesh & Yanam, Rayalaseema and Tamil Nadu, Puducherry & Karaikal during 26th November-2nd December; Kerala & Mahe during 29th November-2nd December; Lakshadweep on 29th November; Coastal Karnataka and South Interior Karnataka during 26th28th November; North Interior Karnataka and Telangana on 26th November. ❖ Isolated thunderstorm, lightning & gusty winds (speed reaching 30-40 kmph gusting to 50 kmph) likely over Coastal Andhra Pradesh & Yanam, Kerala & Mahe, Lakshadweep, Rayalaseema and Tamil Nadu, Puducherry & Karaikal during 26th-28th November. ❖ Isolated thunderstorm & lightning likely over Coastal Karnataka, North Interior Karnataka and South Interior Karnataka on 26th November. ❖ Isolated heavy rainfall likely over Kerala & Mahe and Tamil Nadu, Puducherry & Karaikal during 26th-27th November; Lakshadweep on 26th November. ❖ Strong Surface Winds likely over Coastal Andhra Pradesh & Yanam and Rayalaseema during 26th-28th November. West and Central India: ❖ No significant weather likely over West and Central India during the week. Cold Wave and Fog warning: ❖ Cold wave conditions very likely in isolated pockets of East Rajasthan during 26th-28th November. ❖ Dense fog conditions very likely in isolated pockets of Assam & Meghalaya during 26th-27th November; East Uttar Pradesh, Haryana Chandigarh & Delhi, Nagaland, Manipur, Mizoram & Tripura, Punjab and West Uttar Pradesh during 26th-28th November; Himachal Pradesh during 26th-30th November; Odisha on 26th November. #WeatherUpdate #IMD #RainfallAlert #HeavyRainfall #Kerala #TamilNadu #AndamanAndNicobarIslands #Lakshadweep #CoastalAndhraPradesh #Rayalaseema #Thunderstorm #Lightning #GustyWinds #ColdWave #DenseFog @moesgoi @airnewsalerts @DDNational @ndmaindia @ICRER_MHA
— India Meteorological Department (@Indiametdept) November 26, 2026
दिल्ली-UP समेत 12 राज्यों में घने कोहरे की चेतावनी

उत्तर भारत के लोगों को सुबह के समय कोहरे की परेशानी झेलनी पड़ सकती है। 27 और 28 नवंबर को दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और पूर्वोत्तर के कई राज्यों में घना कोहरा छाने का अनुमान है। हिमाचल प्रदेश में 27 से 30 नवंबर तक सुबह के समय कोहरे का असर रह सकता है।
कम दृश्यता के कारण सड़क और रेल यातायात प्रभावित होने की आशंका है। मौसम विभाग ने वाहन चालकों को सावधानी बरतने और फॉग लाइट का इस्तेमाल करने की सलाह दी है।
दक्षिण भारत में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट
उत्तर भारत में जहां ठंड बढ़ रही है, वहीं दक्षिण भारत में बारिश का दौर जारी है। केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 27 नवंबर को भारी बारिश की संभावना जतायी गयी है। इस दौरान गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। हवा के झोंकों की गति 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने का अनुमान है।
वहीं, 27 नवंबर से 2 दिसंबर के बीच तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और रायलसीमा में भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
अंडमान-निकोबार में 29 नवंबर से बढ़ेगी बारिश
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 29 नवंबर से बारिश की गतिविधियां तेज होने का अनुमान है। यहां 29 नवंबर से 2 दिसंबर तक व्यापक बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने 30 नवंबर और 1 दिसंबर को कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी दी है। इस दौरान 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और बिजली गिरने की आशंका है।
मध्य और पूर्वी भारत में भी बढ़ी ठंड
असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, गुजरात और कर्नाटक समेत कई राज्यों में न्यूनतम तापमान सामान्य से 3.1 से 5 डिग्री सेल्सियस तक नीचे दर्ज किया गया है। वहीं, पश्चिम और मध्य भारत में अगले एक सप्ताह तक मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने का अनुमान है।
कई मौसमी सिस्टम बदल रहे मौसम का मिजाज
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, अरब सागर, गुजरात, दक्षिण-पूर्वी राजस्थान और बंगाल की खाड़ी के आसपास चक्रवाती परिसंचरण और कम दबाव की रेखाएं सक्रिय हैं। इसके अलावा 29 नवंबर के आसपास दक्षिण अंडमान सागर में नया चक्रवाती परिसंचरण बनने की संभावना है। इन्हीं मौसमी प्रणालियों के कारण देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम का अलग-अलग रूप देखने को मिल रहा है।
कुल मिलाकर, उत्तर भारत में लोगों को ठंड और कोहरे से सतर्क रहने की जरूरत है, जबकि दक्षिण भारत और अंडमान-निकोबार में बारिश, तेज हवाओं और बिजली गिरने को लेकर सावधानी बरतनी होगी।







