Newshaat_Logo

माघ मेला 2027: मौनी अमावस्या पर 2800 बसों का इंतजाम, प्रयागराज जाने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी!

माघ मेला 2027 में मौनी अमावस्या स्नान के लिए उत्तर प्रदेश परिवहन निगम 2800 रोडवेज बसें चलाएगा. इनमें 600 बसें प्रयागराज रीजन की होंगी, जबकि लखनऊ, वाराणसी, गोरखपुर, अयोध्या और कानपुर समेत कई रीजन से बसें आएंगी. श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए शहर के बाहर चार अस्थायी बस अड्डे बनाये जाएंगे. इन केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी होगी. अतिरिक्त बसों का संचालन स्नान पर्व से एक दिन पहले शुरू होकर अगले दिन तक जारी रहे.
 
MAGH MELA 2027

Prayagraj: माघ मेला 2027 में मौनी अमावस्या के पावन स्नान पर संगम पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को आवागमन में परेशानी न हो, इसके लिए उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने बड़ी तैयारी की है। मौनी अमावस्या के दौरान पूर्वांचल के अलग-अलग मार्गों से 2800 रोडवेज बसें चलाई जाएंगी। इनमें 600 बसें प्रयागराज रीजन की होंगी। यात्रियों की सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन के लिए शहर के बाहर चार अस्थायी बस अड्डे बनाये जाएंगे। यहां सीसीटीवी कैमरों से निगरानी भी होगी।

महाकुंभ का सुंदर नजारा वायरल,Mahakumbh Drone Video: आसमान से कैसी दिखेगी  संगम नगरी? ड्रोन से कैप्चर की गई महाकुंभ की भव्यता, वीडियो को मिले करोड़ों  ...

मौनी अमावस्या पर सबसे ज्यादा बसों का संचालन

परिवहन निगम की योजना के मुताबिक, स्नान पर्व से एक दिन पहले अतिरिक्त बसों का संचालन शुरू हो जाएगा और अगले दिन तक जारी रहेगा। सामान्य दिनों में करीब 700 से 800 बसें चलाने की योजना है। वहीं मकर संक्रांति, पौष पूर्णिमा, वसंत पंचमी, माघी पूर्णिमा और महाशिवरात्रि पर बसों की संख्या 1400 से 1800 तक रखी जाएगी। मौनी अमावस्या पर सबसे अधिक 2800 बसें उपलब्ध रहेंगी।

लखनऊ से गोरखपुर तक के रीजन से आएंगी बसें

प्रयागराज रीजन के अलावा लखनऊ, आजमगढ़, वाराणसी, गोरखपुर, अयोध्या, देवीपाटन, झांसी, चित्रकूट धाम और कानपुर रीजन से भी बसें मेला सेवा में लगाई जाएंगी। प्रयागराज रीजन की 600 बसें सिविल लाइंस, मीरजापुर, प्रतापगढ़, जीरो रोड, लीडर रोड, प्रयाग, लालगंज, बादशाहपुर और मंझनपुर डिपो से उपलब्ध करायी जाएंगी।

इन चार जगहों पर बनेंगे अस्थायी बस अड्डे

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए शहर के बाहर अलग-अलग मार्गों के अनुसार बस अड्डे निर्धारित किये गये हैं।

  • नेहरू पार्क: कानपुर मार्ग की बसें।

  • भारत स्काउट कॉलेज, बैंक रोड: लखनऊ और अयोध्या मार्ग।

  • झूंसी: वाराणसी और गोरखपुर मार्ग।

  • लेप्रोसी चौराहे के पास: मीरजापुर, बांदा और रीवा मार्ग।

सीसीटीवी से होगी निगरानी

अस्थायी बस अड्डों पर सीसीटीवी कैमरे लगाये जाएंगे, ताकि यात्रियों की सुरक्षा और भीड़ पर नजर रखी जा सके। परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक रवींद्र कुमार सिंह के अनुसार, माघ मेले में बसों की कमी नहीं होने दी जाएगी। जरूरत के अनुसार अस्थायी बस अड्डों का इस्तेमाल अन्य समय भी किया जा सकता है।